चाईबासा से रांची तक ‘नो एंट्री न्याय पदयात्रा’ 26 अप्रैल से, सड़क सुरक्षा को लेकर बड़ा जनआंदोलन

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम में चाईबासा बाइपास सड़क पर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक की मांग को लेकर 26 अप्रैल से ‘नो एंट्री न्याय पदयात्रा’ शुरू होगी। यह यात्रा 1 मई को रांची पहुंचकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपेगी।

‘नो एंट्री न्याय पदयात्रा’ को लेकर पश्चिमी सिंहभूम जिले में जनआंदोलन तेज हो गया है। चाईबासा बाइपास सड़क (डोबरोसाई—गितिलपी रोड) और एमडीआर-177 पर दिन के समय भारी वाहनों के परिचालन पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग को लेकर 26 अप्रैल से पदयात्रा शुरू होगी, जो 1 मई को रांची पहुंचेगी। इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

यह पदयात्रा सड़क सुरक्षा से जुड़ी गंभीर समस्याओं के विरोध में आयोजित की जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, चाईबासा बाइपास सड़क पर भारी वाहनों के अनियंत्रित परिचालन के कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। औसतन हर महीने 4 से 5 हादसे सामने आ रहे हैं, जिनमें कई लोगों की जान जा चुकी है। इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों छात्र-छात्राएं, नौकरीपेशा लोग और आम नागरिक गुजरते हैं, जिससे जोखिम और बढ़ गया है। इसके बावजूद प्रशासन द्वारा अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाने से लोगों में आक्रोश है।

गांव-गांव में तेज हुआ जनसंपर्क अभियान
पदयात्रा को सफल बनाने के लिए आंदोलन समिति द्वारा गांव-गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को सिंहपोखरिया गांव में आयोजित बैठक में समिति के संयोजक रमेश बालमुचू ने लोगों से पदयात्रा में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ सड़क का मुद्दा नहीं, बल्कि आम लोगों की सुरक्षा और जीवन से जुड़ा सवाल है।

आंदोलन को व्यापक समर्थन दिलाने के लिए स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालयों से भी संपर्क किया जा रहा है। समिति का कहना है कि इस मार्ग पर सबसे अधिक खतरा छात्रों को है। तांबो, तुईवीर, सरजोमगुटू, हेसाबासा, गितिलपी, महुलसाई और टुंगरी सहित कई क्षेत्रों के लोग भारी वाहनों की आवाजाही से परेशान हैं। ऐसे में इन इलाकों के लोगों से भी आंदोलन में जुड़ने की अपील की गई है।

यह पदयात्रा अब एक बड़े जनआंदोलन का रूप लेती जा रही है। 26 अप्रैल से 1 मई तक चलने वाली यह यात्रा सरकार के लिए बड़ा संदेश मानी जा रही है। लोगों का कहना है कि यदि सरकार इस पर गंभीरता से ध्यान देती है, तो हजारों लोगों को राहत मिल सकती है, अन्यथा आंदोलन और उग्र हो सकता है।

पहले भी हो चुका है आंदोलन
इस मुद्दे को लेकर पहले भी आंदोलन हो चुका है। 27 अक्टूबर 2025 को तांबो चौक पर सड़क जाम के दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प हुई थी। इस मामले में 70 से अधिक नामजद और 700 से ज्यादा अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। 16 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, जिन्हें बाद में जमानत मिल गई। फिलहाल यह मामला न्यायालय में लंबित है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

NATIONAL HIGHWAY पर ओवरलोडिंग पर सख्ती : 2 से 4 गुना तक जुर्माना, 15 अप्रैल से नया नियम लागू

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजमार्गों पर ओवरलोडेड वाहनों के खिलाफ केंद्र सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने नए नियम...

टाटा स्टील में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस पर वीरों को श्रद्धांजलि, सुरक्षा जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ

जमशेदपुर : जमशेदपुर में टाटा स्टील ने राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस के अवसर पर वीर अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए 14 से...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर के सीतारामडेरा में चापड़बाजी और फायरिंग में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, अस्पताल में हंगामा

जमशेदपुर : शहर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र स्थित छायानगर डब्बा लाइन सामुदायिक भवन के सामने वर्चस्व और रामनवमी के दौरान छेड़खानी को लेकर शुरू...

टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन ने रोइंग खेल में जीता पहला राष्ट्रीय पदक

जमशेदपुर: टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन (टीएसएएफ) ने रोइंग खेल में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। अकादमी की युवा खिलाड़ी श्रेया ने आज कटक...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत