September 5, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
खेल

टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन ने रोइंग खेल में जीता पहला राष्ट्रीय पदक

टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन ने रोइंग खेल में जीता पहला राष्ट्रीय पदक

जमशेदपुर: टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन (टीएसएएफ) ने रोइंग खेल में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। अकादमी की युवा खिलाड़ी श्रेया ने आज कटक में आयोजित इंडोर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया।

अंडर-15 महिला एकल वर्ग में प्रतिस्पर्धा करते हुए श्रेया ने देशभर से आए मजबूत खिलाड़ियों के बीच शानदार प्रदर्शन किया।

यह उपलब्धि टीएसएएफ के लिए रोइंग में पहला राष्ट्रीय पदक है, जो अकादमी के रोइंग कार्यक्रम की बढ़ती मजबूती और संभावनाओं को दर्शाता है।

इस चैंपियनशिप में 24 राज्यों से 500 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिससे प्रतियोगिता का स्तर काफी ऊंचा रहा। वहीं, अंडर-15 महिला एकल वर्ग में ही 9 राज्यों के खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली, जो श्रेया की इस सफलता को और भी महत्वपूर्ण बनाती है।

टीएसएएफ युवा प्रतिभाओं को निखारने और रोइंग में मजबूत आधार तैयार करने के लिए निरंतर प्रयासरत है, ताकि भविष्य में देश को और अधिक चैंपियन खिलाड़ी मिल सकें।

Screenshot
  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading