जमशेदपुर: धमाकों के बीच समंदर में डटे कप्तान मनीष, डेढ़ महीने बाद सुरक्षित लौटे घर

जमशेदपुर। ईरान के आधिकारिक समुद्री जलमार्ग होर्मुज़ क्षेत्र में बीते डेढ़ महीने तक चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना करने के बाद मानगो निवासी मालवाहक जहाज के कप्तान मनीष सुरक्षित अपने घर जमशेदपुर लौट आए हैं। उनकी सकुशल वापसी पर स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है।

कप्तान मनीष के घर पहुंचने पर भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह ने उनसे मुलाकात कर उन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान कप्तान मनीष ने बताया कि वे बंदरगाह से जहाज में तेल भरकर जैसे ही निकले, उसी दौरान क्षेत्र में युद्ध शुरू हो गया।

उन्होंने बताया कि जहाज समुद्र में लगभग 10 किलोमीटर ही आगे बढ़ा था कि अचानक मिसाइलों की आवाज, तेज रोशनी और धमाकों का सिलसिला शुरू हो गया। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए उन्होंने तुरंत जहाज का जीपीएस सिस्टम बंद कर दिया, इंटरनेट कनेक्शन काट दिया और पूरे जहाज को अंधेरे में रखकर लंगर डाल दिया।कप्तान मनीष के अनुसार जहाज में करीब 40 क्रू मेंबर सवार थे, जिनकी पूरी जिम्मेदारी उन पर थी। जहाज में भारी मात्रा में तेल लदा हुआ था, ऐसे में किसी भी तरह की चिंगारी या हमला बड़े हादसे में बदल सकता था। उन्होंने बताया कि अगर जहाज में आग लगती, तो उसका असर कई किलोमीटर तक फैल सकता था।करीब डेढ़ महीने तक समुद्र में डटे रहने के बाद जब युद्धविराम हुआ, तब जाकर वे सुरक्षित अपने वतन लौट सके। उनकी बहादुरी और सूझबूझ की स्थानीय स्तर पर सराहना की जा रही है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सेंदरा पर्व पर वन विभाग और समिति आमने-सामने

जमशेदपुर के गदड़ा में सेंदरा पर्व को लेकर बैठक में वन विभाग और समिति के बीच टकराव सामने आया, 27 अप्रैल को दलमा में पर्व आयोजित होगा।

जमशेदपुर में मछुआ बस्ती के लोगों का प्रदर्शन, सामुदायिक भवन पर कब्जे का आरोप

जमशेदपुर में मछुआ बस्ती के लोगों ने सामुदायिक भवन पर कब्जे के आरोप में प्रदर्शन किया और प्रशासन से निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मांग की।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका में खड़े हाईवा से टकराई अनियंत्रित बाइक, बिरसानगर निवासी पति की मौत, पत्नी घायल

पोटका: पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत...

बोकारो हत्याकांड में डीएनए जांच तेज

बोकारो पुष्पा हत्याकांड में हाईकोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने माता-पिता का डीएनए सैंपल लिया, दो हफ्ते में रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत