एग्रिको, जमशेदपुर में इंडियन अबेकस की नई फ्रेंचाइजी का शुभारंभ
जमशेदपुर। जमशेदपुर के एग्रिको स्थित शिव सिंह बागान, पोस्ट ऑफिस रोड में इंडियन अबेकस की नई फ्रेंचाइजी शाखा का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस केंद्र का उद्घाटन फ्रेंचाइजी ओनर श्रीमती रिंकू पांडेय द्वारा किया गया। यह पहल क्षेत्र के बच्चों में कौशल-आधारित शिक्षा और मानसिक विकास को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित श्री शिव शंकर सिंह ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रयास शिक्षा के स्तर को सुदृढ़ बनाने में सहायक होंगे।
इंडियन अबेकस के स्टेट हेड श्री संजीव सिंह ने नई फ्रेंचाइजी पार्टनर को बधाई देते हुए उनके प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम बच्चों की एकाग्रता, स्मरण शक्ति और गणितीय क्षमता के विकास में अहम भूमिका निभाता है।इस मौके पर कदमा सेंटर हेड श्रीमती अनुस्री तिवारी ने इंडियन अबेकस के विभिन्न प्रोग्राम और उत्पादों की जानकारी दी। वहीं, श्री संजीव तिवारी ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए नई फ्रेंचाइजी को शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम में जुगसलाई सेंटर हेड श्रीमती निधि गुलाटी और करंदीह सेंटर हेड श्रीमती कंचन सिंह भी शामिल रहीं। सभी ने मिलकर नई फ्रेंचाइजी के सफल संचालन की कामना की और आयोजन को सफल बनाया।
