बिहार में सियासी हलचल तेज: 15 अप्रैल को नई सरकार का शपथ ग्रहण, सीएम चेहरे पर मंगलवार को फैसला

14 अप्रैल को विधायक दल की बैठकों में तय होगा नेता

कैबिनेट बैठक के बाद इस्तीफा दे सकते हैं नीतीश कुमार

लोकभवन में तैयारियां तेज, डीएम ने लिया जायजा

पटना : बिहार में 14 अप्रैल को एनडीए विधायक दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान होगा, जबकि 15 अप्रैल को पटना के लोकभवन में सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।

बिहार की राजनीति में इन दिनों तेज हलचल देखने को मिल रही है। नई सरकार के गठन को लेकर 14 और 15 अप्रैल की तारीखें बेहद अहम मानी जा रही हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान को पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाने के बाद सियासी गतिविधियां और तेज हो गई हैं। शिवराज सिंह चौहान 14 अप्रैल को पटना पहुंचेंगे और उनकी मौजूदगी में भाजपा विधायक दल की बैठक में नेता का चयन किया जाएगा।

इसी दिन एनडीए के सहयोगी दल—जदयू, लोजपा (रामविलास), हम और रालोमो—भी अपने-अपने विधायक दल की बैठक करेंगे। इसके बाद एनडीए की संयुक्त बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मुहर लगेगी।

15 अप्रैल को शपथ ग्रहण
नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 15 अप्रैल को पटना स्थित लोकभवन में सुबह 11 बजे आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

लोकभवन का निरीक्षण
पटना के जिलाधिकारी त्यागराजन ने लोकभवन पहुंचकर करीब आधे घंटे तक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने शपथ ग्रहण से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए।

नीतीश कैबिनेट की अंतिम बैठक मंगलवार को
14 अप्रैल को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मौजूदा मंत्रिपरिषद की अंतिम बैठक होगी। इसके बाद उनके इस्तीफा देने की संभावना जताई जा रही है, जिससे वर्तमान सरकार का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा।

एनडीए ने विधायकों को किया तलब
राज्य में बदलते राजनीतिक समीकरणों के बीच एनडीए ने अपने सभी विधायकों को तत्काल पटना बुलाया है। माना जा रहा है कि नई सरकार के गठन और मंत्रीमंडल की रूपरेखा को अंतिम रूप देने के लिए यह कदम उठाया गया है।

संभावित मंत्री (भाजपा कोटा):
रामकृपाल यादव, विजय कुमार सिन्हा, मंगल पांडेय, दिलीप जायसवाल, श्रेयसी सिंह, लखेंद्र पासवान, रमा निषाद, प्रमोद कुमार चंद्रवंशी, अरुण शंकर प्रसाद, संजय सिंह ‘टाइगर’।

अन्य दलों से संभावित नाम:
संतोष कुमार सुमन, संजय पासवान, संजय कुमार सिंह, दीपक प्रकाश।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

कस्तूरबा विद्यालय सुंदरनगर में बाल अधिकार जागरूकता कार्यक्रम, प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने दिखाया हुनर

जमशेदपुर : जमशेदपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बालिकाओं को उनके अधिकारों और कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई, साथ...

सोनारी जॉगर्स पार्क में आर.एस. फाउंडेशन ने मनाई अंबेडकर जयंती, जरूरतमंदों को वितरित किए लूंगी व तौलिया

जमशेदपुर : सोनारी स्थित जॉगर्स पार्क में आर.एस. फाउंडेशन, सोनारी द्वारा भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर सादगीपूर्ण...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर के सीतारामडेरा में दर्दनाक सड़क हादसा: मानगो निवासी बाइक सवार युवक की मौके पर मौत, लोगों का फूटा गुस्सा

लाईफ लाइन नर्सिंग होम में करते थे काम, लंच के बाद घर से लौट रहे कार्य स्थल आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम, प्रशासन के...

धातकीडीह तालाब में हजारों मछलियों की मौत, फिर हरकत में आया प्रशासन

मछलियां मरती हैं, तब जागता है सिस्टम” मौके पर पहुंची प्रशासन और मत्स्य विभाग की टीम, ऑक्सीजन की कमी या जहरीले तत्व की आशंका पानी...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत