September 1, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

कस्तूरबा विद्यालय सुंदरनगर में बाल अधिकार जागरूकता कार्यक्रम, प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने दिखाया हुनर

कस्तूरबा विद्यालय सुंदरनगर में बाल अधिकार जागरूकता कार्यक्रम, प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने दिखाया हुनर

जमशेदपुर : जमशेदपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बालिकाओं को उनके अधिकारों और कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई, साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से उनकी प्रतिभा को मंच मिला।

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (JHALSA) के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA), जमशेदपुर एवं जिला शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सुंदरनगर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस दौरान बाल अधिकार, बाल विवाह, पॉक्सो अधिनियम समेत अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चित्रांकन, निबंध एवं क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिता सह जागरूकता कार्यक्रम में बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने जलियांवाला बाग हत्याकांड पर आधारित आकर्षक नृत्य एवं नाटक प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने बालिकाओं को भारतीय संविधान, मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य, बाल अधिकार, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006, पॉक्सो अधिनियम 2012, बाल श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) संशोधन अधिनियम 2016 तथा शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने बालिकाओं को जीवन में समय का सदुपयोग, अनुशासन, अच्छी संगत अपनाने, अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने तथा देशभक्ति और देशप्रेम के महत्व पर भी मार्गदर्शन दिया।

कार्यक्रम के अंत में बालिकाओं एवं शिक्षिकाओं को नालसा का निःशुल्क टोल-फ्री नंबर 15100, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, पुलिस सेवा के लिए 112/100 तथा साइबर क्राइम के लिए 1930 पर संपर्क करने की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर डालसा कार्यालय के सहायक रवि मुर्मू, पीएलवी सह अधिकार मित्र अरुण रजक, राम कंडे मिश्रा, शिक्षिका आशा महतो सहित विद्यालय के अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading