चाकुलिया का वृद्ध ‘रामलाल’ हाथी पश्चिम बंगाल में घायल, हालत गंभीर

चाकुलिया : चाकुलिया वन क्षेत्र में ‘रामलाल’ नाम से प्रसिद्ध सबसे उम्रदराज हाथी इन दिनों गंभीर संकट में है। जानकारी के अनुसार, यह हाथी पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम वन प्रमंडल अंतर्गत मानिकपाड़ा वन क्षेत्र के गोविंदपुर गांव के समीप घायल अवस्था में पड़ा हुआ है।

बताया जा रहा है कि रामलाल के दाहिने पैर में गहरा घाव हो गया है, जिसके कारण उसे चलने-फिरने में काफी दिक्कत हो रही है। स्थिति इतनी गंभीर है कि वह उठने में भी असमर्थ दिख रहा है।

इस घटना से जुड़े वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने इन वीडियो और फोटो को साझा करते हुए झाड़ग्राम वन विभाग के अधिकारियों से तत्काल हस्तक्षेप कर हाथी के उपचार की मांग की है।

गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों से रामलाल हाथी चाकुलिया क्षेत्र से निकलकर पश्चिम बंगाल की ओर चला गया था। अब उसकी बिगड़ती हालत ने वन विभाग और वन्यजीव प्रेमियों की चिंता बढ़ा दी है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

कोल्हान विश्वविद्यालय में तबादलों पर बवाल, छात्रों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

चाईबासा: कोल्हान विश्वविद्यालय में प्राचार्यों और प्रोफेसरों के हालिया तबादलों को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। शुक्रवार से विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों ने...

झींकपानी में तेज रफ्तार ट्रक का कहर, साइकिल सवार बुजुर्ग की मौके पर मौत

चाईबासा। कोल्हान क्षेत्र में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन हो रही दुर्घटनाओं में लोगों की जान...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

एनएमएल में इंडस्ट्रियल पीएचडी की शुरुआत, मशीनों की सेहत पर एआई-डेटा एनालिसिस पर जोर

जमशेदपुर में आरएलए-2026 का समापन, उद्योग और शिक्षा के बीच मजबूत तालमेल पर बल, उद्योगों की भारी मशीनों की उम्र के आकलन पर केंद्रित...

चांडिल में बस-ट्रक की भीषण टक्कर, केबिन में फंसे चालक, महिला यात्री चोटिल

चांडिल : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल के चांडिल थाना क्षेत्र स्थित टाटा-रांची हाईवे पर भादूडीह के पास बुधवार दोपहर एक बस और ट्रक...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत