72 घंटे बाद भी नहीं बनी बात, गुवा में ग्रामीणों का आंदोलन तेज, 20 अप्रैल को चक्का जाम की चेतावनी

गुवा । गुवा क्षेत्र में 12 गांवों के मुंडा-मानकी के नेतृत्व में 500 ग्रामीणों की बहाली की मांग को लेकर चल रहा भूख हड़ताल 72 घंटे बाद भी जारी है। हैरानी की बात यह है कि अब तक न तो प्रशासन और न ही सेल प्रबंधन का कोई जिम्मेदार अधिकारी आंदोलनकारियों से वार्ता करने पहुंचा है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश लगातार बढ़ रहा है।

इसी बीच आंदोलन स्थल पर एक चिंताजनक घटना भी सामने आई। भूख हड़ताल में शामिल एक महिला के बच्चे की अचानक तबीयत बिगड़ गई। स्थिति गंभीर होते देख ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बच्चे को गुवा सेल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद आंदोलनकारियों में चिंता और बढ़ गई है।

ग्रामीणों ने सेल प्रबंधन पर आरोप लगाया है कि उनकी मांगों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है और 72 घंटे बीतने के बावजूद वार्ता की कोई पहल नहीं की गई। इससे नाराज होकर ग्रामीणों ने आंदोलन को और तेज करने का निर्णय लिया है।

आंदोलनकारियों ने घोषणा की है कि 19 अप्रैल को एक अहम बैठक कर आगे की रणनीति तय की जाएगी। इसके बाद 20 अप्रैल की सुबह 4 बजे से 12 गांवों के ग्रामीण सेल का चक्का जाम करेंगे। इस दौरान उत्पादन ठप करने और रेल मार्ग को बाधित कर आयरन ओर के परिवहन को पूरी तरह रोकने की चेतावनी दी गई है।

ग्रामीणों ने यह भी कहा कि आंदोलन को व्यापक रूप देने के लिए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के नेतृत्व में आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।

गौरतलब है कि इस भूख हड़ताल में महिलाओं की भागीदारी भी काफी सक्रिय है। बड़ी संख्या में महिलाएं आंदोलन स्थल पर डटी हुई हैं और जमीन पर रात बिताकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ रही हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पोटका में बेकाबू कार दो वाहनों को टक्कर मार खुद पलट गई, एक की मौत, 11 घायल

पोटका : पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न प्रखंडों में हर हफ्ते सड़क हादसे में लोगों की मौत हो रही है और घायल भी हो...

सोनारी में महिला ने फांसी लगाकर दी जान

जमशेदपुर के सोनारी क्षेत्र में 40 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस को सुसाइड नोट मिला और मामले की जांच जारी है।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर में ट्रेनों की लेटलतीफी पर बढ़ा आक्रोश, आधा दर्जन स्टेशनों पर चलेगा हस्ताक्षर अभियान

यात्री ट्रेनों को रोककर मालगाड़ियों को प्राथमिकता देने पर उठे सवालडीआरएम से मांगा जाएगा स्पष्ट जवाब, शिष्टमंडल सौंपेगा ज्ञापनटाटानगर समेत कई स्टेशनों पर यात्रियों...

बोकारो में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़

बोकारो में पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया, चार आरोपी गिरफ्तार हुए और मोबाइल-लैपटॉप समेत कई उपकरण जब्त किए गए, जांच जारी है

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत