आद्रा डिवीजन में लाइन ब्लॉक, कई ट्रेनें रद्द व रूट डायवर्ट; यात्रियों को झटका

जमशेदपुर: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में तकनीकी कार्य के कारण लाइन ब्लॉक लिया गया है, जिससे कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है। टाटानगर–हटिया एक्सप्रेस 21 और 23 अप्रैल को पूरी तरह रद्द रहेगी। इसके अलावा झारग्राम–पुरुलिया–झारग्राम मेमू ट्रेन भी इन दोनों दिनों में नहीं चलेगी।

टाटानगर–आसनसोल मेमू ट्रेन को 21 और 23 अप्रैल को आंशिक रूप से चलाते हुए केवल आद्रा तक ही सीमित किया गया है। वहीं, टाटानगर–हटिया एक्सप्रेस का मार्ग 22 और 25 अप्रैल को परिवर्तित रहेगा।

मेमू ट्रेनों के रद्द और मार्ग परिवर्तन के कारण झारखंड और पश्चिम बंगाल के विभिन्न स्टेशनों पर यात्रा करने वाले यात्रियों को खासा असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जांच करने की अपील की है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

रेल यात्री संघर्ष समिति ने डीआरएम के नाम संबोधित ज्ञापन एआरएम दफ्तर को सौंपा

जमशेदपुर में रेल यात्री संघर्ष समिति ने ट्रेनों की देरी और समस्याओं को लेकर डीआरएम के नाम ज्ञापन सौंपा और आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

पोटका में बेकाबू कार दो वाहनों को टक्कर मार खुद पलट गई, एक की मौत, 11 घायल

पोटका : पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न प्रखंडों में हर हफ्ते सड़क हादसे में लोगों की मौत हो रही है और घायल भी हो...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

चतरा-हजारीबाग सीमा पर 15 लाख का इनामी नक्सली समेत 4 ढेर

हजारीबाग/चतरा : झारखंड के चतरा-हजारीबाग सीमा क्षेत्र में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बटुका जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई...

सेंदरा पर्व पर वन विभाग और समिति आमने-सामने

जमशेदपुर के गदड़ा में सेंदरा पर्व को लेकर बैठक में वन विभाग और समिति के बीच टकराव सामने आया, 27 अप्रैल को दलमा में पर्व आयोजित होगा।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत