धातकीडीह तालाब में हजारों मछलियों की मौत, फिर हरकत में आया प्रशासन

मछलियां मरती हैं, तब जागता है सिस्टम” मौके पर पहुंची प्रशासन और मत्स्य विभाग की टीम, ऑक्सीजन की कमी या जहरीले तत्व की आशंका

पानी शुद्ध करने के लिए तालाब में दवा का छिड़काव शुरू, जांच को सैंपल भेजे गए, रिपोर्ट का इंतजार, लगातार हो रही घटनाओं से लोगों में बढ़ी चिंता

जमशेदपुर : न जाने क्यूं मछलियों की मौत पर ही जागता है प्रशासन। कभी भी नियमित रूप से चाहे मत्सय विभाग हो या प्रदूषणा नियंत्रण पर्षद नदी और तालाब की जांच नहीं करता। जीव जंतुओं की मौत के बाद ही हरकत में आता है प्रशासन और विभाग। राजनीतिक दल भी घटना होने के बाद ही बयान जारी करता है या निरीक्षण।

एक बार फिर शहर में मछलियों की लगातार हो रही मौत ने प्रशासन के साथ-साथ आम लोगों की चिंता भी बढ़ा दी है। कुछ दिनों पहले स्वर्णरेखा नदी में लाखों की संख्या में मछलियां मृत पाई गई थीं, जिससे पर्यावरण और जल प्रदूषण को लेकर कई सवाल खड़े हुए थे। अब बुधवार को बिष्टुपुर के धातकीडीह तालाब में भी हजारों मछलियों के मृत मिलने की घटना सामने आई है।

स्थानीय लोगों ने सुबह तालाब के किनारे बड़ी संख्या में तैरती मछलियां देखीं, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी सूचना तुरंत प्रशासन को दी।

सूचना मिलते ही प्रशासन और मत्स्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में पानी में ऑक्सीजन की कमी या किसी जहरीले तत्व के मिलने की आशंका जताई जा रही है।

इसके बाद प्रशासन ने तत्काल तालाब में दवा का छिड़काव शुरू कर दिया, ताकि बची हुई मछलियों को सुरक्षित किया जा सके और पानी को शुद्ध किया जा सके।

प्रशासन ने मामले की विस्तृत जांच के आदेश दे दिए हैं और पानी के सैंपल को जांच के लिए भेजा गया है। लगातार हो रही इन घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है और वे जल्द से जल्द ठोस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

क्या है मछलियों की मौत के कारण?

तालाबों में हजारों मछलियों की मौत मुख्य रूप से पानी में जहरीले केमिकल मिलने, दूषित पानी, या अत्यधिक गर्मी के कारण ऑक्सीजन की कमी (Hypoxia) से होती है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और जनकल्याण को समर्पित रहे: बाबूलाल मरांडी

रांची, 11 जून (आईएएनएस)। झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12...

पश्चिम बंगाल में नए उद्योगों और रोजगार के लिए भाजपा सरकार का क्या है प्लान, मंत्री मौमिता बिस्वास ने किया खुलासा

कोलकाता, 11 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री मौमिता बिस्वास ने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को राज्य में उद्योग और कल-कारखाने नहीं होने...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

झारखंड के गिरिडीह में दिल दहला देने वाली वारदात: पिता पर तीन बेटियों की हत्या का आरोप, गांव में मातम

आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस हत्या के कारणों का अब तक नहीं हो सका खुलासा मोहनपुर पंचायत स्थित तुरुकडीहा गांव का मामला गिरिडीह:...

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने बीआरएस और भाजपा को उनके प्रदर्शन पर बहस करने की चुनौती दी

हैदराबाद, 8 जून (आईएएनएस)। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने सोमवार को कहा कि वह पिछले 30 महीनों के दौरान अपनी सरकार के...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत