जमशेदपुर में टली बड़ी वारदात, अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार; बदला लेने की बना रहा था साजिश

जमशेदपुर : जमशेदपुर में पुलिस की सतर्कता से एक संभावित बड़ी आपराधिक घटना को समय रहते टाल दिया गया। उलीडीह थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को अवैध देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शंकोसाई रोड नंबर-5 निवासी अवधेश कुमार यादव के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध हथियार के साथ इलाके में घूम रहा है और किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना मिलते ही उलीडीह थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टावर मैदान क्षेत्र में घेराबंदी की और देर रात करीब 3 बजे आरोपी को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी कट्टा बरामद किया गया।

रविवार को मामले का खुलासा करते हुए पटमदा डीएसपी बचनदेव कुजूर ने बताया कि 18 अप्रैल को आरोपी का अपने दोस्तों के साथ विवाद हुआ था। नशे की हालत में शुरू हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई थी। इसी विवाद का बदला लेने के इरादे से वह हथियार लेकर निकला था और हमला करने की योजना बना रहा था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

इस घटना के बाद शहर में अवैध हथियारों की उपलब्धता और उनकी सप्लाई चेन को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि पुलिस लगातार अभियान चलाकर अपराधियों और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है, लेकिन बाहरी राज्यों से होने वाली तस्करी पर प्रभावी रोक लगाना अब भी बड़ी चुनौती बना हुआ है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

गुमला जिले के घाघरा थाना के पीछे लगी भीषण आग से जप्त वाहन व गुमटी जलकर राख

गुमला जिले के घाघरा थाना के पीछे लगी भीषण आग में जप्त वाहन और गुमटी जलकर राख हो गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और हजारों का नुकसान हुआ।

जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित केबुल टाउन में कलश यात्रा के साथ लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का शुभारंभ

जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के केबुल टाउन में कलश यात्रा के साथ लक्ष्मी नारायण महायज्ञ शुरू हुआ, जिसमें हजारों महिलाओं ने भाग लिया और नौ दिनों तक आयोजन चलेगा।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

कदमा में पूर्व सैनिक और पुलिस में विवाद

जमशेदपुर के कदमा में पूर्व सैनिक और पुलिस के बीच विवाद के बाद मारपीट के आरोप लगे, वीडियो साक्ष्य सौंपा गया और कार्रवाई की मांग उठी।

जंगलमहल में चम्पाई सोरेन की सक्रियता तेज, आदिवासी नेताओं से मांगा समर्थन

बैठक में स्थानीय मुद्दों पर मंथन, शिक्षा और दमन के मुद्दे पर बंगाल सरकार पर निशाना, कहा-बंगाल में लोगों को झूठे मुकदमों का सामना...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत