जेसीएस प्रारंभिक परीक्षा 19 अप्रैल को : 60 केंद्रों पर 26,530 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, कदाचारमुक्त संचालन के सख्त निर्देश

डीसी- एसपी ने दी विस्तृत जानकारी, पाली पाली सुबह 10:00 से 12:00, दूसरी पाली दोपहर 3:00 बजे से 5:00 तक

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने 19 अप्रैल 2026 (रविवार) को होने वाली झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त आयोजन के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले के कुल 60 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3:00 बजे से 5:00 बजे तक चलेगी, जिसमें कुल 26,530 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

परीक्षा को लेकर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी और सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने सिदगोड़ा स्थित बिरसा मुंडा टाउन हॉल में स्टैटिक दण्डाधिकारी, उड़नदस्ता दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं केंद्राधीक्षकों की संयुक्त ब्रीफिंग की। इस दौरान एडीएम लॉ एंड ऑर्डर राहुल आनंद, एसडीएम धालभूम अर्नव मिश्रा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

डीसी ने निर्देश दिया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पर्याप्त सुरक्षा बल की तैनाती की गई है। विधि-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ कदाचार रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरती जाएगी। परीक्षा सामग्री की सुरक्षित प्राप्ति, भंडारण और वितरण के लिए भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी प्रतिनियुक्त अधिकारियों को समय से केंद्र पर पहुंचकर अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षा है, जिसका निष्पक्ष और पारदर्शी संचालन प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय बनाकर यह सुनिश्चित करें कि परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो। अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे समय से पहले केंद्र पर पहुंचें और जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

वहीं, सिटी एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कहा कि सभी परीक्षार्थियों की सघन जांच (फ्रिस्किंग) अनिवार्य होगी। महिला अभ्यर्थियों की जांच महिला पुलिसकर्मियों द्वारा की जाएगी। बिना जांच के किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा केंद्रों में मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर, पेजर समेत सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक केंद्र पर मेटल डिटेक्टर और हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर (HHMD) की व्यवस्था की गई है। परीक्षा केंद्रों के अंदर और आसपास कड़ी निगरानी रखी जाएगी, ताकि पूरी परीक्षा प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष माहौल में संपन्न हो सके। किसी भी तरह की गड़बड़ी या अनुचित गतिविधि पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बागबेड़ा में डोर-टू-डोर कचरा उठाव सेवा शुरू, विधायक व उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी

घर-घर से कचरा संग्रहण से सुधरेगी सफाई व्यवस्था, नागरिकों से सहयोग की अपील, इसकी सफलता के लिए नागरिकों की सक्रिय भागीदारी जरूरी जमशेदपुर : अब...

निःशुल्क इलाज से बच्चों को मिला नया जीवन, जिला प्रशासन की पहल रंग लाई

जिले के 3 प्रखंडों के 6 बच्चों का सफल इलाज, सिविल सर्जन ने लौटने पर किया स्वागत जिला प्रशासन की अपील-कोई बच्चा हृदय रोग या...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

सर्विसिंग से लौट रहा ट्रैक्टर तालाब में गिरा , दबकर दो युवकों की मौत, राजनगर का मामला

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जब अनियंत्रित ट्रैक्टर तालाब में जा गिरा और...

बागबेड़ा में कचरा प्रबंधन को मिलेगी रफ्तार, स्थायी निष्पादन योजना पर बनी सहमति

जमशेदपुर : बागबेड़ा कॉलोनी में बढ़ती कचरा समस्या के समाधान को लेकर पंचायत समिति की बैठक में ठोस पहल की गई। विधायक संजीव सरदार...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत