चक्रधरपुर के देवगांव में ट्रांसफार्मर पर चढ़ा युवक, जानिए इसके बाद का खौफनाक अंजाम
चक्रधरपुर, : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम के चक्रधरपुर अनुमंडल अंतर्गत देवगांव में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में ट्रांसफार्मर पर चढ़ने के दौरान करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई।
मृतक की पहचान गंगा तांती के रूप में हुई है, जो रामचंद्रपुर का निवासी बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं बताई जा रही थी और वह गांव में अपने किसी परिचित के यहां मेहमान बनकर आया हुआ था।
घटना सुबह करीब 5 बजे की है, जब ग्रामीणों की नजर ट्रांसफार्मर पर पड़ी और युवक को उस पर चढ़ा देखा गया।
ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से युवक को ट्रांसफार्मर से नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
