झारखंड में बड़े पैमाने पर आईएएस तबादले, जमशेदपुर समेत कई जिलों के डीसी बदले

==कर्ण सत्यार्थी की जगह राजीव रंजन बने पूर्वी सिंहभूम के नए उपायुक्त, कई जिलों में प्रशासनिक फेरबदल, मनीष को चाईबासा की कमान

जमशेदपुर : झारखंड सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा कदम उठाते हुए कई आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस व्यापक फेरबदल में जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम) समेत राज्य के कई जिलों के उपायुक्त (डीसी) बदले गए हैं, जिससे प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।

जमशेदपुर के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी को हटाकर राजीव रंजन को नया डीसी बनाया गया है। राजीव रंजन इससे पहले मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत थे। वहीं संदीप कुमार को लातेहार, अनन्य मित्तल को गढ़वा और दिलेश्वर महतो को गुमला का उपायुक्त नियुक्त किया गया है।

इसी क्रम में मेघा भारद्वाज को पाकुड़, लोकेश मिश्रा को गोड्डा तथा हजारीबाग के डीसी शशि प्रकाश सिंह को देवघर का नया उपायुक्त बनाया गया है। लातेहार के उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता को कोडरमा भेजा गया है, जबकि हेमंत सती को साहिबगंज से हटाकर हजारीबाग का डीसी नियुक्त किया गया है।

मनीष कुमार को पाकुड़ से स्थानांतरित कर पश्चिम सिंहभूम का उपायुक्त बनाया गया है। वहीं ऋतुराज को रामगढ़, रवि आनंद को चतरा, दीपक कुमार दुबे को साहिबगंज और दिलीप प्रताप सिंह को पलामू का उपायुक्त बनाया गया है। सौरभ कुमार भुवानिया को खूंटी, संदीप कुमार मीणा को लोहरदगा तथा आलोक कुमार को जामताड़ा का डीसी नियुक्त किया गया है।

राज्य सरकार के इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को कार्यशैली में तेजी लाने और प्रशासनिक नियंत्रण को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। आने वाले दिनों में इन बदलावों का असर जिलों की कार्यप्रणाली और विकास कार्यों पर देखने को मिल सकता है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सेंदरा पर्व पर वन विभाग और समिति आमने-सामने

जमशेदपुर के गदड़ा में सेंदरा पर्व को लेकर बैठक में वन विभाग और समिति के बीच टकराव सामने आया, 27 अप्रैल को दलमा में पर्व आयोजित होगा।

जमशेदपुर में मछुआ बस्ती के लोगों का प्रदर्शन, सामुदायिक भवन पर कब्जे का आरोप

जमशेदपुर में मछुआ बस्ती के लोगों ने सामुदायिक भवन पर कब्जे के आरोप में प्रदर्शन किया और प्रशासन से निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मांग की।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

200 करोड़ के जमीन घोटाले के मामले में रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन गिरफ्तार

रांची में 200 करोड़ के जमीन घोटाले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनके प्रभावशाली लोगों से संबंध बताए जा रहे हैं और जांच तेजी से आगे बढ़ रही है।

अत्यधिक शराब सेवन बना जानलेवा, नहर किनारे खेत में मिला युवक का शव

चाईबासा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में अत्यधिक शराब सेवन एक युवक की मौत का कारण बन गया। रविवार सुबह नहर कॉलोनी के पास एक...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत