अत्यधिक शराब सेवन बना जानलेवा, नहर किनारे खेत में मिला युवक का शव

चाईबासा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में अत्यधिक शराब सेवन एक युवक की मौत का कारण बन गया। रविवार सुबह नहर कॉलोनी के पास एक खेत में 35 वर्षीय माना टोप्पो का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोचीसाइ का निवासी था। परिजनों के अनुसार, वह तीन दिन पहले घर से यह कहकर निकला था कि काम के सिलसिले में उड़ीसा के जोड़ा जा रहा है, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा।

रविवार को नरसंडा गांव के मुंडा ने मोचीसाइ पहुंचकर जानकारी दी कि नहर कॉलोनी के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान माना टोप्पो के रूप में की।

सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले ही मृतक की पत्नी का बीमारी से निधन हो गया था। इसके बाद से वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था और इधर-उधर भटकते हुए अत्यधिक शराब का सेवन करता था। कई बार वह चार-पांच दिनों तक घर नहीं लौटता था और नशे की हालत में जहां-तहां सो जाता था।

माना टोप्पो के परिवार में उसका एक चार वर्षीय बेटा है, जो फिलहाल उसके बड़े भाई के घर में रह रहा है। परिजनों का कहना है कि अत्यधिक शराब पीने के कारण ही उसकी मौत हुई है। हालांकि, पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

टीएमसी सांसदों की बगावत पर प्रेम कुमार बोले, ममता बनर्जी की कार्यशैली जिम्मेदार

पटना, 13 जून (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने कई अहम मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता द्वारा चुने...

रांची में स्वर्णकार समाज का महाजुटान आज

रांची में आज स्वर्णकार समाज का महाजुटान आयोजित होगा। कार्यक्रम में 17 सूत्रीय संकल्प पत्र, राजनीतिक भागीदारी और समाज के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी।

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

डुमरिया में करैत सांप का कहर : दो महिलाओं की मौत, गांव में पसरा मातम

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के डुमरिया प्रखंड में करैत सांप के डंसने से दो महिलाओं की मौत हो गई। दोनों को गंभीर अवस्था...

असद अली खान: कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। भारतीय शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपरा में रुद्र वीणा सिर्फ एक वाद्ययंत्र नहीं बल्कि सदियों पुरानी सांगीतिक विरासत का...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत