गुवा खदान में रोजगार को लेकर बवाल: ग्रामीणों का चक्का जाम, उत्पादन पर ब्रेक

गुवा : पश्चिमी सिंहभूम के गुवा खदान क्षेत्र में सोमवार सुबह से रोजगार की मांग को लेकर ग्रामीणों का उग्र आंदोलन शुरू हो गया, जिससे पूरे इलाके में खनन कार्य पूरी तरह ठप हो गया। करीब एक दर्जन गांवों के मुंडा-मानकी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग तड़के ही सड़कों पर उतर आए और खदान क्षेत्र की अहम सड़कों को जाम कर दिया।

आंदोलनकारियों ने साइज स्क्रीन एरिया, जीरो प्वाइंट और लोडिंग प्वाइंट को जोड़ने वाले मुख्य मार्गों को पूरी तरह बंद कर दिया। इसका असर इतना व्यापक रहा कि पहली पाली में काम पर जाने वाली बसों को भी रोक दिया गया, जिससे उत्पादन और डिस्पैच पर सीधा असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है।

स्थिति बिगड़ते देख मौके पर CISF और झारखंड पुलिस की तैनाती की गई। सुरक्षाबलों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे और रास्ता खोलने से इनकार कर दिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सेल प्रबंधन के अधिकारी—एचआर महाप्रबंधक प्रवीण कुमार सिंह, डीजीएम सीएसआर अनिल कुमार और अमित तिर्की—मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ बातचीत की। प्रबंधन ने हर महीने मुंडा-मानकी संघ के साथ बैठक कर प्रत्येक गांव से 2-3 लोगों को रोजगार देने का प्रस्ताव रखा।

हालांकि, ग्रामीणों ने इस प्रस्ताव को नकार दिया। उनका कहना है कि जब तक 500 बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने का लिखित आश्वासन नहीं मिलता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

वार्ता विफल रहने के बाद भी प्रदर्शन जारी है, जिससे पूरे क्षेत्र में तनाव बना हुआ है और खदान का कामकाज पूरी तरह प्रभावित हो गया है। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

गिरिडीह के तुलाडीह गांव में भीषण आग, 7 घर जलकर राख—कई परिवार बेघर, लाखों की संपत्ति खाक

गिरिडीह के तुलाडीह गांव में भीषण आग से सात घर जलकर राख हो गए, कई परिवार बेघर हुए और लाखों की संपत्ति नष्ट हो गई, राहत और मुआवजे की मांग तेज हुई।

बगहा में पेड़ से लटका मिला प्रेमी युगल का शव, इलाके में सनसनी

बगहा में पेड़ से लटके प्रेमी युगल के शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच जारी, फॉरेंसिक टीम जुटा रही साक्ष्य और मामले की हर एंगल से पड़ताल

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर कोषागार की सख्त जांच, डीसी ने 5 साल के आवंटन-निकासी मिलान के दिए निर्देश

जमशेदपुर : झारखंड के हजारीबाग, बोकारो और रांची कोषागारों में फर्जी निकासी के मामलों के बाद अब जमशेदपुर कोषागार पर भी प्रशासन ने सख्ती...

जमशेदपुर में भीषण गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला, 21 अप्रैल से नया शेड्यूल लागू

जमशेदपुर: राज्य में बढ़ती गर्मी को देखते हुए सरकार ने राजधानी रांची समेत पूर्वी सिंहभूम और अन्य जिलों के स्कूलों की समय सारणी में...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत