जमशेदपुर में भीषण गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला, 21 अप्रैल से नया शेड्यूल लागू

जमशेदपुर: राज्य में बढ़ती गर्मी को देखते हुए सरकार ने राजधानी रांची समेत पूर्वी सिंहभूम और अन्य जिलों के स्कूलों की समय सारणी में बदलाव किया है। लगातार बढ़ते तापमान और लू के असर को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है, जिससे बच्चों को राहत मिल सके।

पिछले दो-तीन दिनों से झारखंड में तेज गर्मी पड़ रही है और कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। मौसम विभाग की ओर से सोमवार और मंगलवार के लिए भी भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया गया है। इसी को देखते हुए स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने सभी प्रकार के विद्यालयों—सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त, गैर-सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) और निजी स्कूलों—के समय में बदलाव का निर्देश जारी किया है।

जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, केजी से कक्षा 8 तक की कक्षाएं सुबह 7:00 बजे से 11:30 बजे तक संचालित होंगी, जबकि कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक चलेंगी।

इसके अलावा सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मियों को सुबह 7:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक विद्यालय में रहकर गैर-शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन करने का निर्देश दिया गया है।

यह नया समय सारणी आदेश 21 अप्रैल 2026 से प्रभावी होगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

42 साल के इतिहास में पहली बार 21 जून को सुबह 4 बजे से चलेगी कोलकाता मेट्रो

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। कोलकाता मेट्रो 21 जून को कुछ ऐसा करने जा रही है जो उसने अपने 42 साल के इतिहास में कभी...

खान सर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज होनी चाहिए, तथ्य छिपाए गए: रौशन आनंद के वकील

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना के चर्चित शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर और उनके दो निजी गार्डों से जुड़े मामले...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

खान सर-ज्ञान बंधु कोचिंग विवाद पर तेजस्वी यादव की सीएम सम्राट चौधरी को चिट्ठी, सीबीआई जांच की मांग

पटना, 15 जून (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना में चर्चित खान सर और ज्ञान बंधु कोचिंग से जुड़े विवाद को लेकर राजनीति तेज हो...

फर्जी हस्ताक्षर मामले में अभिषेक बनर्जी को फिर सीआईडी का समन, 14 जून को दोबारा होगी पूछताछ

कोलकाता, 13 जून (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के महासचिव और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी को फर्जी हस्ताक्षर मामले में पश्चिम बंगाल पुलिस के आपराधिक...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत