जमशेदपुर कोषागार की सख्त जांच, डीसी ने 5 साल के आवंटन-निकासी मिलान के दिए निर्देश

जमशेदपुर : झारखंड के हजारीबाग, बोकारो और रांची कोषागारों में फर्जी निकासी के मामलों के बाद अब जमशेदपुर कोषागार पर भी प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी कड़ी में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने शुक्रवार को कोषागार का विस्तृत निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने वित्तीय अभिलेखों, भुगतान प्रणाली और विभागीय समन्वय की गहन समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी वित्तीय कार्यों में पारदर्शिता, सटीकता और जवाबदेही सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

उपायुक्त ने विशेष रूप से यांत्रिकी विभागों द्वारा पिछले 5 वर्षों में प्राप्त आवंटन और की गई निकासी का WAMIS के माध्यम से मिलान करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विभागवार सभी अभिलेखों का पुनः सत्यापन कर यह सुनिश्चित किया जाए कि राशि का उपयोग नियमों के अनुरूप हुआ है। किसी भी तरह की गड़बड़ी पाए जाने पर त्वरित कार्रवाई करने को कहा गया है।

इसके साथ ही सभी यांत्रिकी विभागों को निर्देश दिया गया कि पूर्ण हो चुकी योजनाओं के उपयोगिता प्रमाण पत्र (UC) 10 दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से जमा करें।

निरीक्षण के क्रम में सभी निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों (DDOs) को भी पूर्व में हुई निकासी की पूरी प्रक्रिया की गहन जांच करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि हर भुगतान की स्वीकृति, अभिलेख और बैंक विवरण का सावधानीपूर्वक मिलान किया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता की गुंजाइश न रहे।

उपायुक्त ने दोहराया कि कोषागार की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और शुचिता बनाए रखना अनिवार्य है। उन्होंने कोषागार पदाधिकारी को सभी विपत्रों की सूक्ष्म जांच करने और नियमों के अनुपालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान लंबित मामलों और वित्तीय प्रगति की भी समीक्षा की गई तथा सभी कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पोटका में स्कूल की चारदीवारी तोड़े जाने पर बवाल, ग्रामीणों ने दिया दो दिन का अल्टीमेटम

कार्रवाई नहीं हुई तो विद्यालय में ताला जड़ने की चेतावनी, अंचल कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन दर्जनों ग्रामीण पोटका अंचल कार्यालय पहुंचे और दोषियों पर...

जमशेदपुर में ट्रेनों की लेटलतीफी पर बढ़ा आक्रोश, आधा दर्जन स्टेशनों पर चलेगा हस्ताक्षर अभियान

यात्री ट्रेनों को रोककर मालगाड़ियों को प्राथमिकता देने पर उठे सवालडीआरएम से मांगा जाएगा स्पष्ट जवाब, शिष्टमंडल सौंपेगा ज्ञापनटाटानगर समेत कई स्टेशनों पर यात्रियों...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर में धूमधाम से मना नेपाली नववर्ष, पूजा-अर्चना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजा माहौल

जमशेदपुर। गोलमुरी स्थित नेपाली सेवा समिति परिसर में नेपाली समाज के गोर्खा परिवारों ने नेपाली नववर्ष को पूरे उत्साह...

मानगो मेयर चुनाव विवाद कोर्ट पहुंचा, संध्या सिंह ने परिणाम को दी चुनौती

जमशेदपुर: जमशेदपुर के मानगो नगर निगम में मेयर चुनाव को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। पूर्व प्रत्याशी संध्या सिंह ने चुनाव परिणाम को...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत