दिशोम गुरु मेमोरियल लाइब्रेरी में अग्निवीर वायु भर्ती पर जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं में दिखा उत्साह

जमशेदपुर : शोम गुरु मेमोरियल लाइब्रेरी में भारतीय वायु सेना के अग्निवीर वायु भर्ती को लेकर एक जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को वायु सेना में करियर के अवसरों के प्रति जागरूक करना और भर्ती प्रक्रिया की सही जानकारी उपलब्ध कराना था।

इस दौरान एयरमेन सिलेक्शन टीम के जूनियर वारंट ऑफिसर अजय शर्मा और मनदीप ने उपस्थित विद्यार्थियों को अग्निवीर वायु योजना, पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया, शारीरिक व शैक्षणिक योग्यताओं के साथ-साथ वायु सेना में करियर की संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने युवाओं को अनुशासन, फिटनेस और समर्पण के महत्व को भी रेखांकित किया।

कार्यक्रम में विभिन्न आयु वर्ग और शैक्षणिक पृष्ठभूमि के करीब 100 विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। संवादात्मक सत्र के दौरान छात्रों द्वारा पूछे गए सवालों का सरल और संतोषजनक जवाब दिया गया, जिससे उनकी शंकाएं दूर हुईं और आत्मविश्वास बढ़ा।

अंत में उपस्थित युवाओं ने इस कार्यक्रम को प्रेरणादायक और उपयोगी बताते हुए भारतीय वायु सेना में शामिल होकर देश सेवा करने की अपनी इच्छा व्यक्त की।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित केबुल टाउन में कलश यात्रा के साथ लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का शुभारंभ

जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के केबुल टाउन में कलश यात्रा के साथ लक्ष्मी नारायण महायज्ञ शुरू हुआ, जिसमें हजारों महिलाओं ने भाग लिया और नौ दिनों तक आयोजन चलेगा।

तेज रफ्तार कार ने ली सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता की जान, चालक फरार

जमशेदपुर के डिमना रोड पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता शशि भूषण की मौत हो गई, आरोपी चालक फरार है और पुलिस जांच कर रही है।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

तीन मोबाइल चोर गिरफ्तार, सात फोन बरामद

चाईबासा में पुलिस ने तीन मोबाइल चोरों को गिरफ्तार कर सात चोरी के फोन बरामद किए, आरोपियों ने दो गांवों में घर घुसकर चोरी की बात स्वीकार की।

झारखंड में महिला सशक्तिकरण को बल : 299 नई नियुक्तियां, CM हेमंत सोरेन ने सौंपे नियुक्ति पत्र

62 CDPO और 237 महिला पर्यवेक्षिकाओं की बहाली; कुपोषण मुक्त झारखंड और अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं की पहुंच पर जोर रांची: महिला, बाल विकास एवं...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत