जमशेदपुर में सरेआम चापड़बाजी, दो नाबालिगों पर जानलेवा हमला

टेल्को के धोबी मोड़ पर बाइक सवारों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, मची अफरा-तफरी

पीछा कर घेरकर किया ताबड़तोड़ हमला
पीठ और कान के पास गंभीर चोट, अस्पताल में इलाज जारी
शहर में बढ़ती चापड़बाजी से सुरक्षा पर उठे सवाल

जमशेदपुर : जमशेदपुर में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता नजर आ रहा है और घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला टेल्को थाना क्षेत्र के धोबी मोड़ का है, जहां मंगलवार शाम सरेआम चापड़ से हमला कर दो नाबालिगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दो अलग-अलग बाइकों पर सवार किशोरों के बीच अचानक किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। एक बाइक पर सवार युवकों ने दूसरी बाइक पर जा रहे दो नाबालिगों पर चापड़ से हमला कर दिया। हमले के दौरान घबराहट में दूसरी बाइक असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई।

हमलावरों का आक्रोश यहीं नहीं थमा। जान बचाने के लिए भाग रहे किशोरों का पीछा कर उन्हें कुछ ही दूरी पर घेर लिया गया और ताबड़तोड़ वार किए गए। इस हमले में एक किशोर की पीठ पर गंभीर चोट आई है, जबकि दूसरे के कान के पास गहरी चोट लगी है।

दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बाजार में कुछ समय के लिए भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। घायलों से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पुलिस इस घटना को आपसी विवाद का नतीजा मान रही है, हालांकि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच जारी है।

गौरतलब है कि शहर में हाल के दिनों में चापड़ से हमले की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। अपराधियों के बीच यह हथियार तेजी से प्रचलन में आ रहा है। पुलिस की कार्रवाई और बरामदगी के बावजूद इन घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण नहीं हो पा रहा, जिससे शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जंगलमहल में चम्पाई सोरेन की सक्रियता तेज, आदिवासी नेताओं से मांगा समर्थन

बैठक में स्थानीय मुद्दों पर मंथन, शिक्षा और दमन के मुद्दे पर बंगाल सरकार पर निशाना, कहा-बंगाल में लोगों को झूठे मुकदमों का सामना...

न्यू केबुल टाउन में 23 अप्रैल से लक्ष्मीनारायण महायज्ञ, कलश यात्रा से होगा शुभारंभ

जमशेदपुर। गोलमुरी स्थित न्यू केबुल टाउन सामुदायिक भवन मैदान में 23 अप्रैल से 1 मई 2026 तक आयोजित होने वाले श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ की...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर में री-एडमिशन शुल्क के खिलाफ धरना

जमशेदपुर में निजी स्कूलों द्वारा री-एडमिशन शुल्क वसूली के विरोध में अभिभावकों और संगठन ने उपायुक्त कार्यालय पर धरना देकर कार्रवाई की मांग की।

सीमा पार बालू माफिया का नेटवर्क बेनकाब, चाकुलिया में छापेमारी, शीशाखून से बंगाल तक तस्करी का खुलासा, 3000 CFT बालू जब्त

जमशेदपुर/चाकुलिया : पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया क्षेत्र में अवैध बालू तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। पश्चिम बंगाल सीमा से सटे...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत