September 3, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

सीमा पार बालू माफिया का नेटवर्क बेनकाब, चाकुलिया में छापेमारी, शीशाखून से बंगाल तक तस्करी का खुलासा, 3000 CFT बालू जब्त

सीमा पार बालू माफिया का नेटवर्क बेनकाब, चाकुलिया में छापेमारी, शीशाखून से बंगाल तक तस्करी का खुलासा, 3000 CFT बालू जब्त

जमशेदपुर/चाकुलिया : पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया क्षेत्र में अवैध बालू तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। पश्चिम बंगाल सीमा से सटे इलाकों में बालू का भंडारण कर उसे ट्रैक्टरों के जरिए पार कराया जा रहा था।

थाना क्षेत्र के शीशाखून गांव के पास अवैध बालू भंडारण और तस्करी के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार को अंचल अधिकारी नवीन पुरती और थाना प्रभारी राजेश कुमार के नेतृत्व में छापेमारी कर करीब 3000 CFT बालू जब्त किया गया।

जांच में सामने आया है कि यह बालू पश्चिम बंगाल भेजने के लिए जमा किया गया था। इस अवैध कारोबार में बंगाल के माफिया के साथ-साथ स्थानीय लोगों की भी संलिप्तता की बात सामने आ रही है।

ग्रामीणों के अनुसार, श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र के बालीजुड़ी स्वर्णरेखा नदी घाट और बहरागोड़ा प्रखंड के मुटूरखाम घाट से बड़े पैमाने पर अवैध बालू उत्खनन किया जा रहा है। यहां से दिन-रात ट्रैक्टरों के जरिए बालू की ढुलाई होती है। बताया जाता है कि केवल चाकुलिया क्षेत्र में ही प्रतिदिन करीब 50 ट्रैक्टर बालू पहुंचता है।

सीमा से सटे इलाकों में बालू का स्टॉक इस तरह किया जाता है कि उसे आसानी से पश्चिम बंगाल भेजा जा सके। ग्रामीणों का दावा है कि ऐसे कई और ठिकाने हैं, जहां अवैध भंडारण किया गया है और यदि प्रशासन गहन जांच करे तो बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है।

हालांकि जिला प्रशासन द्वारा अवैध खनन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है, इसके बावजूद दिनदहाड़े ट्रैक्टरों से बालू का परिवहन जारी रहना प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल खड़े कर रहा है।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading