केंद्रीय कर्मचारियों को राहत: डीए 60% हुआ, 2% बढ़ोतरी को कैबिनेट की मंजूरी

1 जनवरी से लागू होगा नया डीए ,1 करोड़ से ज्यादा कर्मचारी-पेंशनर्स को लाभ, सरकारी खजाने पर सालाना ₹6,791 करोड़ का अतिरिक्त भार

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। कैबिनेट के इस फैसले के बाद डीए 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो गया है, जो 1 जनवरी से प्रभावी होगा।

इस निर्णय का लाभ देशभर के करीब 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स को मिलेगा। पेंशनर्स को महंगाई राहत (DR) के रूप में इसका फायदा मिलेगा। लंबे समय से डीए में बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही थी, जो अब पूरी हो गई है।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि डीए और डीआर में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी से सरकार पर सालाना लगभग 6,791 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यह बढ़ोतरी ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI-IW) के 12 महीने के औसत के आधार पर तय की गई है।

केंद्र सरकार समय-समय पर महंगाई के प्रभाव को कम करने के लिए कर्मचारियों और पेंशनर्स के डीए व डीआर में संशोधन करती रहती है। इस ताजा फैसले से कर्मचारियों की आय में बढ़ोतरी होगी और उन्हें बढ़ती महंगाई से कुछ राहत मिलेगी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर में टली बड़ी वारदात, अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार; बदला लेने की बना रहा था साजिश

जमशेदपुर : जमशेदपुर में पुलिस की सतर्कता से एक संभावित बड़ी आपराधिक घटना को समय रहते टाल दिया गया। उलीडीह थाना क्षेत्र में पुलिस...

दुबई से पकड़ाया प्रिंस खान का ‘मेजर’ सैफी, कोलकाता एयरपोर्ट पर STF की बड़ी कार्रवाई

इंटरपोल की मदद से गिरफ्तारी | मेयर समर्थक हत्याकांड का मास्टरमाइंड | पूछताछ में खुलेंगे गैंग के कई राज धनबाद : धनबाद में संगठित अपराध...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर के बिष्टुपुर गोपाल मैदान में 25 को होगा गंगा नारायण सिंह जयंती समारोह आयोजन, सीएम को दिया गया निमंत्रण

रांची/जमशेदपुर : वीर शहीद गंगा नारायण सिंह की 236वीं जयंती समारोह को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस क्रम में भूमिज समाज के...

जमशेदपुर के बहरागोड़ा में स्वर्णरेखा नदी किनारे फिर मिला द्वितीय विश्व युद्ध का जिंदा बम

जमशेदपुर । पूर्वी सिंहभूम जिले के अंतर्गत बहरागोड़ा के पानीपोड़ा-नागुड़साईं क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब स्वर्णरेखा नदी के किनारे द्वितीय विश्व...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत