जमशेदपुर के बहरागोड़ा में स्वर्णरेखा नदी किनारे फिर मिला द्वितीय विश्व युद्ध का जिंदा बम

जमशेदपुर । पूर्वी सिंहभूम जिले के अंतर्गत बहरागोड़ा के पानीपोड़ा-नागुड़साईं क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब स्वर्णरेखा नदी के किनारे द्वितीय विश्व युद्ध के काल का एक विशालकाय जिंदा बम बरामद हुआ। पिछले एक महीने के भीतर इस इलाके में युद्धकालीन विस्फोटक मिलने की यह तीसरी घटना है। स्थानीय लोगों के अनुसार, गर्मी के कारण नदी का जलस्तर घटने से रेतीली सतह के नीचे दबे ये पुराने बम अब बाहर आने लगे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार की देर रात नागुड़साईं गांव के कुछ ग्रामीण जब नदी किनारे मछली पकड़ने पहुंचे थे, तब उन्हें रेतीली सतह पर लोहे जैसी एक बड़ी संदिग्ध वस्तु दिखाई दी। पास जाने पर उसके बम होने का पता चलते ही अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर बहरागोड़ा थाना पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से ग्रामीणों के वहां जाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। हालांकि, यह बम दशकों पुराना है, लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार इसमें विस्फोट की क्षमता बरकरार हो सकती है, जो किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

बता दें कि इससे पहले 17 मार्च को भी इसी इलाके से दो शक्तिशाली बम मिले थे, जिसे सेना की टीम ने अमेरिकी निर्मित बताया था। उस समय करीब 227 किलोग्राम वजनी बम को निष्क्रिय करने के लिए सेना के विशेषज्ञों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी। क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर करीब डेढ़ किलोमीटर के दायरे को खाली कराया गया था और बालू की बोरियों के सुरक्षा घेरे में नियंत्रित विस्फोट (कंट्रोल्ड ब्लास्ट) के जरिए उसे डिफ्यूज किया गया था।

बार-बार विस्फोटक मिलने की घटनाओं से स्पष्ट है कि इस पूरे बेल्ट में जमीन के नीचे अब भी कई बम दबे हो सकते हैं। स्वर्णरेखा नदी के तटवर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों ने जिला प्रशासन और राज्य सरकार से पूरे इलाके की आधुनिक उपकरणों से ‘स्कैनिंग’ कराने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि जब तक पूरे क्षेत्र की गहन जांच नहीं हो जाती, तब तक खेतों और नदी किनारे जाना जानलेवा बना रहेगा। स्थानीय जानकारों के मुताबिक, द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान यह क्षेत्र सामरिक रूप से बेहद सक्रिय था, जिसके कारण उस दौर के कई बम यहां जमीन में दबे रह गए थे। फिलहाल, पुलिस ने उच्चाधिकारियों और सेना की बम निरोधक टीम को सूचित कर दिया है और विशेषज्ञों के पहुंचने तक इलाके की निगरानी जारी है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

2027 में कांग्रेस और सपा 47 सीटें भी बचा ले तो बड़ी बात होगी: ओपी राजभर

आजमगढ़, 13 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और उनके...

शैक्षणिक संस्थान शिक्षा के केंद्र, राजनीतिक मंच नहीं: फखरुल चंद हसन

लखनऊ, 13 जून (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता फखरुल चंद हसन ने शिक्षण संस्थानों में राजनीतिक गतिविधियों को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

झारखंडः राज्यसभा चुनाव में परिमल नाथवानी के नामांकन पर आपत्तियां, 10 जून को सुनवाई

रांची, 9 जून (आईएएनएस)। झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए हो रहे चुनाव में एनडीए समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी के नामांकन...

विश्व नेत्रदान दिवस: बिहार, राजस्थान और महाराष्ट्र के नेताओं ने नेत्रदान का आह्वान किया

नई दिल्ली, 10 जून (आईएएनएस)। विश्व नेत्रदान दिवस के अवसर पर बिहार, राजस्थान और महाराष्ट्र के प्रमुख नेताओं ने आमजन से नेत्रदान करने का...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत