पलामू में दिनदहाड़े लूट: सीएससी संचालिका को गोली मारकर 3 लाख लूटे

पलामू : मेदिनीनगर में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आए, जहां लूटपाट के दौरान बदमाशों ने सीएससी संचालिका और उनके पति पर फायरिंग कर दी। घटना में महिला घायल हो गई, जबकि आरोपी नकदी लेकर फरार हो गए।

झारखंड के पलामू जिले में अपराधियों ने एक बार फिर बेखौफ होकर बड़ी वारदात को अंजाम दिया। रामगढ़ थाना क्षेत्र के हुटार के पास सोमवार को लूटपाट के दौरान बदमाशों ने प्रज्ञा केंद्र संचालिका और उनके पति पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस घटना में महिला संचालिका के पैर में गोली लगी, जबकि उनके पति बाल-बाल बच गए।

जानकारी के अनुसार, लातेहार जिले के बरवाडीह निवासी शमा परवीन अपने पति इसराफील के साथ बाइक से हुटार स्थित अपने प्रज्ञा केंद्र जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में दो बाइकों पर सवार चार अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और पैसों से भरा बैग छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर बदमाशों ने तीन से चार राउंड फायरिंग कर दी।

फायरिंग के दौरान एक गोली शमा परवीन के पैर में लगी, जबकि एक गोली उनके पति के कान को छूते हुए निकल गई। घटना के बाद अपराधी करीब तीन लाख रुपये से भरा बैग लेकर मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को लातेहार जिले के बरवाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि भी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना तथा बेहतर उपचार की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।

इधर, रामगढ़ थाना प्रभारी ओमप्रकाश शाह के मुताबिक पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर लिया है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

कुमारडूंगी में युवती ने लगाई फांसी

कुमारडूंगी के कुसमबे गांव में 24 वर्षीय युवती सुमित्रा बरजो ने इमली के पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जमशेदपुर में सियासी घमासान: मेयर पर विधायक सरयू राय का हमला, डीसी को लिखा पत्र

जमशेदपुर के मानगो क्षेत्र में मेयर पर अनियमितताओं के आरोप लगे, विधायक सरयू राय ने उपायुक्त से जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

अत्यधिक शराब सेवन बना जानलेवा, नहर किनारे खेत में मिला युवक का शव

चाईबासा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में अत्यधिक शराब सेवन एक युवक की मौत का कारण बन गया। रविवार सुबह नहर कॉलोनी के पास एक...

बेवजह चेन पुलिंग पर सख्ती: 8 अप्रैल तक 276 गिरफ्तार, 297 पर केस

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर रेल मंडल में ट्रेनों में बिना कारण चेन पुलिंग करने वालों के खिलाफ रेलवे ने सख्त कार्रवाई तेज कर दी है।...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत