राज्यसभा उपसभापति पद पर हरिवंश की ताजपोशी तय, विपक्ष ने चुनाव से बनाई दूरी

पांच प्रस्तावों के साथ मजबूत समर्थन, शुक्रवार को होगा औपचारिक चुनाव, पिछला कार्यकाल 9 अप्रैल को समाप्त होने के बाद रिक्त हो गया था यह पद

नई दिल्ली: राज्यसभा के उपसभापति पद पर हरिवंश के निर्विरोध चुने जाने की संभावना लगभग तय मानी जा रही है। उनके समर्थन में पांच प्रस्ताव दाखिल किए गए हैं, जबकि विपक्ष की ओर से कोई प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारा गया है। ऐसे में शुक्रवार सुबह 11 बजे होने वाला चुनाव महज औपचारिकता बन सकता है।

हरिवंश का पिछला कार्यकाल 9 अप्रैल को समाप्त होने के बाद यह पद रिक्त हो गया था। राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने उपसभापति चुनाव के लिए शुक्रवार की तारीख निर्धारित की थी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम समय सीमा गुरुवार दोपहर 12 बजे तक थी, जिसमें हरिवंश के पक्ष में कुल पांच प्रस्ताव प्राप्त हुए।

सत्ता पक्ष की ओर से पहले प्रस्ताव को सदन के नेता जेपी नड्डा ने पेश किया, जिसका समर्थन एस. फांग्नोन कोन्यक ने किया। अन्य प्रस्तावों में भाजपा और सहयोगी दलों के कई वरिष्ठ नेताओं ने समर्थन दिया। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण समेत अन्य सांसदों ने भी हरिवंश के नाम का अनुमोदन किया।

वहीं विपक्ष ने इस चुनाव का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। विपक्षी दलों का कहना है कि केंद्र सरकार ने पिछले सात वर्षों से लोकसभा में उपाध्यक्ष की नियुक्ति नहीं की है, जो संसदीय परंपराओं के खिलाफ है। इसी मुद्दे को लेकर उन्होंने उपसभापति चुनाव में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया है।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सरकार पर बिना व्यापक परामर्श के निर्णय लेने का आरोप लगाया। उन्होंने उम्मीद जताई कि यदि हरिवंश तीसरी बार इस पद पर चुने जाते हैं, तो वे विपक्ष के सुझावों के प्रति अधिक संवेदनशील रुख अपनाएंगे।

गौरतलब है कि हरिवंश पहले भी दो बार राज्यसभा के उपसभापति रह चुके हैं। यदि वे इस बार निर्विरोध चुने जाते हैं, तो यह उनका तीसरा कार्यकाल होगा। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभापति द्वारा उनके निर्वाचित होने की औपचारिक घोषणा की जाएगी और परंपरा के अनुसार उन्हें सदन में आसन तक ले जाया जाएगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

कुमारडूंगी में युवती ने लगाई फांसी

कुमारडूंगी के कुसमबे गांव में 24 वर्षीय युवती सुमित्रा बरजो ने इमली के पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जमशेदपुर में सियासी घमासान: मेयर पर विधायक सरयू राय का हमला, डीसी को लिखा पत्र

जमशेदपुर के मानगो क्षेत्र में मेयर पर अनियमितताओं के आरोप लगे, विधायक सरयू राय ने उपायुक्त से जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

नोएडा औद्योगिक हिंसा का मास्टरमाइंड निकला एनआईटी जमशेदपुर का ग्रेजुएट, पुलिस का बड़ा खुलासा, आदित्य आनंद अब भी फरार

जमशेदपुर/नोएडा: गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) में 13 अप्रैल को हुई हिंसा की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, इस पूरे घटनाक्रम...

संतरागाछी–पुणे समर स्पेशल ट्रेन 17 अप्रैल से, चक्रधरपुर होकर चलेगी द्विसाप्ताहिक सेवा

चक्रधरपुर। गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने संतरागाछी से पुणे के बीच द्विसाप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत