बागबेड़ा में डोर-टू-डोर कचरा उठाव सेवा शुरू, विधायक व उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी

घर-घर से कचरा संग्रहण से सुधरेगी सफाई व्यवस्था, नागरिकों से सहयोग की अपील, इसकी सफलता के लिए नागरिकों की सक्रिय भागीदारी जरूरी

जमशेदपुर : अब बागबेड़ा क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। पोटका विधायक संजीव सरदार और उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने समाहरणालय से घरेलू कचरा संग्रहण के लिए विशेष वाहन को हरी झंडी दिखाकर डोर-टू-डोर कचरा उठाव सेवा की शुरुआत की।

इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र के प्रत्येक घर से नियमित रूप से कचरा संग्रहण सुनिश्चित करना है, ताकि साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था स्थापित हो सके और बागबेड़ा को स्वच्छ व सुंदर बनाया जा सके।

इस मौके पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि अब लोगों को कचरा इधर-उधर फेंकने की जरूरत नहीं होगी। निर्धारित समय पर वाहन घरों के पास पहुंचेगा, जहां नागरिक सीधे अपना कचरा दे सकेंगे। इससे गंदगी पर नियंत्रण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने लोगों से इस सेवा का अधिकतम लाभ उठाने और स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण स्वच्छता प्रबंधन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसकी सफलता के लिए नागरिकों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।

उन्होंने सभी से अपील की कि कचरा खुले में न फेंकें और केवल निर्धारित वाहन में ही दें। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया कि कचरा संग्रहण कार्य नियमित और समयबद्ध तरीके से किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।

जिला प्रशासन ने भी नागरिकों से अपील की है कि वे इस सेवा का लाभ उठाएं और बागबेड़ा को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में अपना योगदान दें। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, डीटीओ धनंजय, गोलमुरी-सह-जुगसलाई के बीडीओ सुमित प्रकाश समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

निःशुल्क इलाज से बच्चों को मिला नया जीवन, जिला प्रशासन की पहल रंग लाई

जिले के 3 प्रखंडों के 6 बच्चों का सफल इलाज, सिविल सर्जन ने लौटने पर किया स्वागत जिला प्रशासन की अपील-कोई बच्चा हृदय रोग या...

जेसीएस प्रारंभिक परीक्षा 19 अप्रैल को : 60 केंद्रों पर 26,530 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, कदाचारमुक्त संचालन के सख्त निर्देश

डीसी- एसपी ने दी विस्तृत जानकारी, पाली पाली सुबह 10:00 से 12:00, दूसरी पाली दोपहर 3:00 बजे से 5:00 तक जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर में धूमधाम से मना नेपाली नववर्ष, पूजा-अर्चना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजा माहौल

जमशेदपुर। गोलमुरी स्थित नेपाली सेवा समिति परिसर में नेपाली समाज के गोर्खा परिवारों ने नेपाली नववर्ष को पूरे उत्साह...

बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ

नई दिल्ली: बिहार की राजनीति में एक महत्वपूर्ण मोड़ तब आया जब Nitish Kumar ने शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली।...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत