बरसोल थाना क्षेत्र के खांडामौदा चौक में भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, कई घायल

बेकाबू ट्रेलर ने पहले एक होटल को मारी टक्कर, गांव की ओर बाइक सवार को चपेट में लिया, मची अफरा-तफरी

बहरागोड़ा : पूर्वी सिंहभूम जिले के बरसोल थाना क्षेत्र के खांडामौदा चौक में शुक्रवार देर शाम करीब 9:15 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, खड़गपुर से लोहा-पत्थर खाली कर केंदुझोर की ओर जा रही एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर खांडामौदा चौक में घुस गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पलक झपकते ही तेज रफ्तार ट्रेलर ने पहले एक होटल को टक्कर मारी और फिर गांव की ओर बढ़ गई। इस दौरान सड़क पार कर रहे एक बाइक सवार को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में होटल के पास खड़े लगभग 6–7 लोग भी घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस बुलाकर घायलों को इलाज के लिए बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा।

घटना की सूचना मिलते ही बरसोल पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच ग्रामीणों ने ट्रेलर चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया और विरोध स्वरूप एमएच-49 मार्ग को जाम कर दिया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मथुरा नाव हादसा: यमुना में पलटी नाव, 10 श्रद्धालुओं की मौत

मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा में शुक्रवार को यमुना नदी में श्रद्धालुओं से भरी एक नाव पलट गई, जिससे 10 लोगों की मौत...

जमशेदपुर में मछलियों की मौत की उच्चस्तरीय जांच हो, विधायक सरयू राय ने उठाए प्रदूषण पर सवाल

जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक श्री सरयू राय ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त से बाबुडीह के पास स्वर्णरेखा नदी और धातकीडीह तालाब में बड़ी...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

टाटा चैरिटेबल ट्रस्ट विवाद : पूर्व ट्रस्टी मेहली मिस्त्री की याचिका से उठे बड़े सवाल

नई दिल्ली : टाटा चैरिटेबल ट्रस्ट से जुड़े विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। पूर्व ट्रस्टी मेहली मिस्त्री ने अपना कार्यकाल न बढ़ाए...

छायानगर गोलीकांड का खुलासा : चार आरोपी गिरफ्तार, हथियार और मोबाइल बरामद

जमशेदपुर : शहर के छायानगर गोलीाकांड का पांच दिनों बाद पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सीतारामडेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत छायानगर में 31 मार्च...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत