छायानगर गोलीकांड का खुलासा : चार आरोपी गिरफ्तार, हथियार और मोबाइल बरामद

जमशेदपुर : शहर के छायानगर गोलीाकांड का पांच दिनों बाद पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सीतारामडेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत छायानगर में 31 मार्च 2026 की रात करीब 9:30 बजे हुए सनसनीखेज हमले का पुलिस ने इस हमले में नंदू लोहार उर्फ नंदू कर्मकार और सन्नी पुष्टि पर गोली और चापड़ से हमला किया गया था, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

घटना के बाद घायल नंदू लोहार के बयान के आधार पर सीतारामडेरा थाना में कांड संख्या 35/2026 दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया। टीम का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय-प्रथम) भोला प्रसाद सिंह कर रहे थे।

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और मामले में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में करण वर्मा (21 वर्ष), निर्भय सिंह उर्फ छोटका (19 वर्ष), संतोष वर्मा उर्फ मुन्ना (21 वर्ष) और कुणाल मुंडा उर्फ छिला (23 वर्ष) शामिल हैं। सभी आरोपी छायानगर, सीतारामडेरा क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, चारों आरोपियों को मानगो बस स्टैंड से उस समय गिरफ्तार किया गया जब वे बस के जरिए पटना भागने की योजना बना रहे थे। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल एक देशी कट्टा, तीन चापड़ और दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और अन्य संभावित आरोपियों की संलिप्तता की भी पड़ताल जारी है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

ईरान-चीन ने नई दिल्ली में की द्विपक्षीय बैठक, शहरी विकास और हरित तकनीक में सहयोग बढ़ाने पर दिया जोर

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। भारत की राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में 13वें ब्रिक्स फोरम का आयोजन किया गया। ब्रिक्स फोरम से इतर ईरान...

पीएम मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी पर भड़कीं ज्योति वाघमारे, बोलीं- संजय राउत बौखलाहट में दे रहे बयान

मुंबई, 13 जून (आईएएनएस)। शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अशब्द बोलने पर सांसद ज्योति वाघमारे ने कहा कि...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

विशाखापत्तनम स्टील प्लांट हादसे की जांच शुरू, केंद्र सरकार की तीन सदस्यीय समिति पहुंची

अमरावतीविशाखापत्तनम, 9 जून (आईएएनएस)। विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में हाल ही में हुए हादसे की जांच के लिए केंद्र सरकार के इस्पात मंत्रालय द्वारा गठित...

पश्चिम बंगाल के एक प्राइवेट स्कूल से 1.44 करोड़ रुपए जब्त, दो लोग गिरफ्तार

कोलकाता, 11 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में एक स्कूल से 1.44 करोड़ रुपए की नकदी बरामद हुई है। पुलिस...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत