बागबेड़ा में छत काटकर बंद घर में लाखों की चोरी, 15 लाख की संपत्ति पर हाथ साफ

: घाघीडीह पंचायत के मां तारानी कॉलोनी, रोड नंबर दो का मामला

: पूरा परिवार पिता के श्राद्धकर्म के लिए घाटशिला के सुरदा गांव में था

जमशेदपुर : शहर में चोरी की घटनाओं पर रोक नहीं लग पा रही है। पुलिस और आम लोग बेबश नजर आ रहे हैं। विशेषकर बंद घरों को निशाना बनाया जा रहा है। जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र में चोरों ने बंद घर को निशाना बनाते हुए छत काटकर करीब 15 लाख रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। घटना से इलाके में दहशत फैल गई है।

यह घटना पूर्वी घाघीडीह पंचायत के मां तारानी कॉलोनी, रोड नंबर दो स्थित गौरांग मंडल के घर की है। बताया जा रहा है कि परिवार के गांव जाने का फायदा उठाकर चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। मिली जानकारी के अनुसार, गौरांग मंडल के पिता का बीते शनिवार को निधन हो गया था। पूरा परिवार श्राद्ध कर्म के लिए घाटशिला के सुरदा गांव गया हुआ था। इसी दौरान बंद घर को देखकर चोर सक्रिय हो गए।

चोरों ने घर की छत का टीन काटकर अंदर प्रवेश किया और दरवाजे, अलमारी, पलंग व लॉकर को तोड़ते हुए एक-एक कमरे को खंगाल डाला।

परिजनों के मुताबिक, चोर करीब डेढ़ लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण, सोने की चेन, चांदी के बर्तन और भगवान की चांदी की मूर्ति सहित लाखों रुपये का सामान ले उड़े। इतना ही नहीं, घर से चल रही कपड़े की दुकान से भी करीब 50 हजार रुपये मूल्य के कपड़े, जिनमें जींस और साड़ियां शामिल हैं, चोरी कर लिए गए। कुल मिलाकर इस घटना में लगभग 15 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि इस वारदात में करीब तीन चोर शामिल थे, जिन्होंने पूरे घर को तहस-नहस कर दिया। बुधवार को श्राद्ध का कार्यक्रम निर्धारित था, जिसके लिए हाल ही में बैंक से डेढ़ लाख रुपये निकाले गए थे, जिन्हें भी चोर ले गए।

चोरी की सूचना मिलने पर जब परिवार घर पहुंचा तो सामान बिखरा पड़ा था और कीमती वस्तुएं गायब थीं। घटना से पूरा परिवार सदमे में है।

इस मामले में बागबेड़ा थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ-साथ सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्ती व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

आंबेडकर जयंती पर सरयू राय का बयान: “नियत सही हो तो संविधान भी सही चलेगा”

जमशेदपुर। शहर में आंबेडकर जयंती के अवसर पर विधायक सरयू राय ने संविधान की महत्ता और उसकी कार्यप्रणाली पर विचार रखते हुए कहा कि...

सरायकेला-चाकुलिया में चड़क पूजा की धूम : आस्था, परंपरा और कठिन तपस्या का अद्भुत संगम

सरायकेला / चाकुलिया : सरायकेला के भुरकुली गांव और चाकुलिया के सिमदी गांव में आयोजित चड़क पूजा एक बार फिर श्रद्धा, साहस और परंपरा...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

सम्राट चौधरी बन सकते हैं बिहार के नए मुख्यमंत्री, आज लगेगी मुहर

पटना : बिहार की राजधानी पटना में सियासी हलचल तेज हो गई है और बिहार में सत्ता परिवर्तन तय माना जा रहा है। एनडीए...

चक्रधरपुर रेल डिवीजन के नए सीनियर डीओएम ने संभाला पदभार

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर रेल डिवीजन के नए सीनियर डीओएम मनीष पाठक के चक्रधरपुर पहुंचने पर मेंस यूनियन के रनिंग ब्रांच की ओर से उनका...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत