झारखंड के गिरिडीह में भीषण सड़क हादसा: तीन ट्रकों में आग, ड्राइवर और खलासी जिंदा जले

गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह जिले में गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया, जिसमें तीन ट्रकों के आपस में टकराने के बाद भीषण आग लग गई। घटना डुमरी स्थित कुलगो टोल प्लाजा के पास नेशनल हाईवे पर हुई, जहां कुछ ही मिनटों में हालात भयावह हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कोयला लदी एक मिनी ट्रक को पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में तुरंत आग लग गई। आग की लपटें तेजी से फैलते हुए पास खड़े एक अन्य ट्रक को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे तीनों ट्रक धू-धू कर जल उठे।

हादसे के समय मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग आग बुझाने और फंसे लोगों को बचाने की कोशिश करते रहे, लेकिन आग इतनी तेज थी कि कोई भी ट्रकों के करीब नहीं जा सका। इस दर्दनाक हादसे में मिनी ट्रक के चालक और खलासी जिंदा जल गए, जिससे इलाके में शोक की लहर फैल गई है।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

के. आसिफ : जिनके सपनों ने ‘मुगल-ए-आजम’ को बनाया भारतीय सिनेमा की शान

मुंबई, 13 जून (आईएएनएस)। 14 जून 1922 को इटावा (उत्तर प्रदेश) में जन्मे के. आसिफ (मूल नाम: आसिफ करीम) का पारंपरिक पढ़ाई में मन...

2027 में कांग्रेस और सपा 47 सीटें भी बचा ले तो बड़ी बात होगी: ओपी राजभर

आजमगढ़, 13 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और उनके...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

नीति आयोग की बैठक में हेमंत सोरेन ने झारखंड के लंबित मुद्दे उठाए, बकाया भुगतान और परियोजना को मंजूरी की मांगें रखीं

नई दिल्लीरांची, 11 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में गुरुवार नई दिल्ली में आयोजित नीति आयोग की शासी परिषद की 11वीं बैठक...

साकची हाई स्कूल में दो दिवसीय कला कार्यशाला ‘शिमुल-26’ का शुभारंभ, कलाकारों को मिलेगा रचनात्मक मंच

जमशेदपुर : आर्टिस्ट फोरम ऑफ जमशेदपुर और साकची हाई स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय कला कार्यशाला ‘शिमुल-26’ का शुभारंभ सोमवार को साकची...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत