सोमनाथ भारती का कांग्रेस पर निशाना, बोले- क्षेत्रीय दलों को खत्म करना चाहती है पार्टी

नई दिल्ली, 7 जून (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) नेता के सोमनाथ भारती ने इंडिया गठबंधन से दूरी बनाए रखने को लेकर कहा कि एक तरफ गठबंधन किया जाता है और दूसरी तरफ भीतर ही भीतर उसे हराने की कोशिश की जाती है, जो सही नहीं है। ‘आप’ को यह बात पहले ही समझ आ गई थी, इसलिए अब आप इंडिया गठबंधन का हिस्सा नहीं है।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी गठबंधन का हिस्सा थी और मिलकर चुनाव लड़ा गया था। दिल्ली में तीन-चार सीटों का फार्मूला तय हुआ था। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस के उम्मीदवारों के लिए खुलकर प्रचार किया, लेकिन दूसरी ओर राहुल गांधी या कांग्रेस के बड़े नेता तो छोड़िए, दिल्ली के स्थानीय नेता भी प्रचार के लिए नहीं आए।

सोमनाथ भारती ने कहा कि यदि गठबंधन धर्म निभाना होता तो इस तरह की स्थिति नहीं बनती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का रवैया ऐसा है कि वह चाहती है कि राजनीति केवल भाजपा और कांग्रेस के बीच सीमित रह जाए और अन्य दल खत्म हो जाएं, ताकि भविष्य में दोनों के बीच बारी-बारी से सत्ता चलती रहे।

उन्होंने आरोप लगाया कि जिस तरह कांग्रेस ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी के साथ व्यवहार किया, उसी तरह पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के साथ भी किया।

इंडिया गठबंधन में मतभेद को लेकर उन्होंने कहा कि यह गठबंधन केवल लोकसभा चुनाव के लिए था। उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों में कांग्रेस का रवैया क्षेत्रीय दलों के प्रति अलग-अलग रहा है और कई जगहों पर उसने विरोधी दलों का अप्रत्यक्ष रूप से समर्थन किया है।

उन्होंने कहा कि जहां भी कोई क्षेत्रीय पार्टी मजबूत होती है, वहां कांग्रेस उसे कमजोर करने की कोशिश करती है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी और पश्चिम बंगाल में टीएमसी इसका उदाहरण है।

सोमनाथ भारती ने कहा कि कांग्रेस की इस तरह की नीतियों का अनुभव उनकी पार्टी ने खुद किया है, इसलिए उन्हें इसका अंदाजा है। उन्होंने अन्य क्षेत्रीय दलों को भी इस स्थिति को समझने की सलाह दी।

डीकेपी

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सभी नागरिकों पर समान रूप से लागू होता है कानून, बिना किसी भेदभाव के काम करेगी पुलिस: मुकेश सिंह

इंफाल, 7 जून (आईएएनएस)। मणिपुर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मुकेश सिंह ने रविवार को इस बात पर जोर दिया कि कानून सभी नागरिकों पर...

दुमका स्टेशन को मिलेगी कोयले की धूल और शोर से मुक्ति, न्यू मदनपुर बनेगा नया माल ढुलाई केंद्र

कोलकातादुमका, 7 जून (आईएएनएस)। झारखंड के दुमका रेलवे स्टेशन का उपयोग करने वाले यात्रियों को जल्द ही कोयले की धूल, भीड़भाड़ वाली सड़कों और...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

‘यह बेहद घटिया और सस्ती राजनीति है’, लालू यादव की सुरक्षा में कटौती पर भड़के मृत्युंजय तिवारी

नई दिल्ली, 5 जून (आईएएनएस)। आरजेडी नेता मृत्युंजय तिवारी ने खान सर और रौशन आनंद के विवाद पर कहा कि कानून अपना काम करेगा।...

नरेंद्र मोदी सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले पीएम बनेंगे, बिहार में विकास और सुरक्षा पर फोकस: संजय सरावगी

पटना, 5 जून (आईएएनएस)। बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने शुक्रवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से खास बातचीत में पर्यावरण संरक्षण, प्रधानमंत्री नरेंद्र...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत