आशीर्वाद वृद्धाश्रम में इनर व्हील क्लब अस्मिता ने बुजुर्गों संग बांटी खुशियां, स्नेह और सम्मान

पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में सदस्यों ने भोजन परोसा, आत्मीय संवाद से भावुक हुआ माहौल

जमशेदपुर: इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर अस्मिता (डिस्ट्रिक्ट 325) की ओर से बारीडीह स्थित “आशीर्वाद” वृद्धाश्रम में “आशीर्वाद विजिट एंड सर्विस इनिशिएटिव” का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम क्लब की अध्यक्षा रीपा दत्ता की सास की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी स्मृति में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान क्लब की सदस्यों ने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों के साथ समय बिताया और उनके सुख-दुख साझा किए। सेवा कार्य के तहत बुजुर्गों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई, जिसे सदस्यों ने स्वयं अपने हाथों से परोसा। इस आत्मीय संवाद के दौरान माहौल भावुक हो गया और बुजुर्गों ने क्लब की सदस्यों को स्नेह और आशीर्वाद दिया।

क्लब की अध्यक्षा रीपा दत्ता ने कहा कि बुजुर्गों की सेवा और उनका सानिध्य ही ईश्वर की सच्ची पूजा है। उन्होंने बताया कि अपनी सास की स्मृति में इस प्रकार का सेवा कार्य करना उनके और क्लब के लिए गर्व की बात है। इस पहल के माध्यम से क्लब ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी और बुजुर्गों के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

कार्यक्रम का नेतृत्व क्लब की आईपीपी (तत्काल पूर्व अध्यक्षा) श्रीमती सारिका सिंह और अध्यक्षा श्रीमती रीपा दत्ता ने किया। इस सेवा कार्य को सफल बनाने में क्लब की सचिव श्रीमती सुनीता सेठ और संपादक श्रीमती अंजुला सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर गम्हरिया गुरुद्वारा में छबील, चना व शर्बत का हुआ वितरण

गम्हरिया : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया स्थित गुरुद्वारा में सिख धर्म के पांचवें गुरु, श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस के अवसर...

एबीआर टूल्स एंड सर्विस में घायल कामगार को मिलेगी स्थायी नौकरी, बीकेएमएस की पहल पर हुआ समझौता

गम्हरिया : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एबीआर टूल्स एंड सर्विस कंपनी में कार्य के दौरान घायल हुए कामगार आकाश कर्मकार...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

बिहार: एक घंटे की बारिश से सासाराम सदर अस्पताल में भरा पानी, आलोचनाओं का सिलसिला शुरू

पटना, 13 जून (आईएएनएस)। बिहार में भारी बारिश की पहली लहर ने भीषण गर्मी से राहत दिलाई, लेकिन इसने रोहतास जिले के सासाराम सदर...

झारखंड : खूंटी में दो पोतों ने दादी की हत्या के बाद शव बोरे में बंद कर फेंका, तीन दिन बाद हुआ खुलासा

खूंटी, 15 जून (आईएएनएस)। झारखंड के खूंटी जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। रनिया थाना क्षेत्र में दो...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत