जमशेदपुर में महिला कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, महिला आरक्षण बिल के विरोध में पीएम का पुतला फूंका
जमशेदपुर: महिला आरक्षण बिल के विरोध में सोमवार को बिष्टुपुर क्षेत्र में जिला महिला कांग्रेस के बैनर तले जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया।
प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने आरोप लगाया कि महिला आरक्षण बिल को लेकर केंद्र सरकार सिर्फ दिखावटी कदम उठा रही है। उनका कहना था कि जमीनी स्तर पर महिलाओं को वास्तविक राजनीतिक भागीदारी देने के प्रति सरकार गंभीर नहीं है।
महिला कांग्रेस नेताओं ने यह भी कहा कि बिल में लागू होने से जुड़ी शर्तें और देरी ऐसी हैं, जिससे महिलाओं को इसका तत्काल लाभ नहीं मिल पाएगा। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि महिला आरक्षण को बिना देरी के प्रभावी ढंग से लागू किया जाए, ताकि महिलाओं को राजनीतिक निर्णय प्रक्रिया में उचित प्रतिनिधित्व मिल सके।
