बोकारो थर्मल में बेकाबू मालगाड़ी का कहर, गेट तोड़ स्कॉर्पियो को 500 मीटर तक घसीटा, चालक ने कूदकर बचाई जान

बोकारो : डीवीसी के बोकारो थर्मल पावर प्लांट में रविवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कोयला खाली कर रही एक मालगाड़ी अचानक बेकाबू हो गई और तेज रफ्तार में प्लांट के बंद गेट को तोड़ते हुए बाहर की ओर निकल गई। इसी दौरान ट्रैक पार कर रही एक स्कॉर्पियो (संख्या JH01FT 3824) को मालगाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी और उसे करीब 400 से 500 मीटर तक घसीटते हुए ले गई।

स्कॉर्पियो चालक अमरदीप (कथारा निवासी) ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचा ली। हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन स्कॉर्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार सुबह करीब 4 बजे कोयला लदा रैक प्लांट में दाखिल हुआ था और 7 बजे तक अनलोडिंग पूरी हो गई थी। नियमानुसार रैक को इंजन आगे की दिशा में रखकर बाहर निकाला जाना चाहिए, लेकिन इसे रिवर्स में बाहर लाया जा रहा था। हैरानी की बात यह रही कि पीछे गार्ड बोगी भी नहीं थी और न ही कोई प्रभावी सिग्नल व्यवस्था, जिससे यह हादसा हुआ।

मालगाड़ी की तेज रफ्तार के कारण उसने प्लांट का गेट तोड़ दिया और करीब 500 मीटर आगे जाकर उसका पिछला हिस्सा बेपटरी हो गया, तब जाकर गाड़ी रुकी। स्थिति और भयावह हो सकती थी, क्योंकि उसी समय गोमो-चोपन पैसेंजर के आने का समय था। गनीमत रही कि मेन लाइन का गेट बंद था, वरना बड़ा रेल हादसा हो सकता था।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस, रेलवे अधिकारी और सीआईएसएफ टीम मौके पर पहुंची। बोकारो थर्मल थाना प्रभारी पिंकू कुमार यादव, स्टेशन मैनेजर शैलेश कुमार और सीआईएसएफ निरीक्षक प्रशांत कुमार प्रसून ने घटनास्थल का जायजा लिया।

प्राथमिक जांच में रैक चालक अरुण कुमार पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी के आरोप सामने आए हैं। रेलवे और प्लांट प्रबंधन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

विक्रम भट्ट ने पीएम मोदी की नेतृत्व शैली को सराहा, बोले- देश में जगाया आत्मविश्वास

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने देशवासियों के...

कन्हैया कुमार का केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप, बोले- शिक्षा व्यवस्था में फैला भ्रष्टाचार

झारसुगुडा, 10 जून (आईएएनएस)। ओडिशा के संबलपुर में कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखे आरोप...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

मालवीय नगर अग्निकांड : दिल्ली पुलिस ने होटल के कुक केशव नेगी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली, 6 जून (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस ने मालवीय नगर अग्निकांड में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा, पुलिस ने कुछ...

टीएमसी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कैलाश मिश्रा मधुबनी से गिरफ्तार

हावड़ा, 7 जून (आईएएनएस)। हावड़ा जिले की बाली विधानसभा सीट से टीएसी के प्रत्याशी रहे अभिषेक बनर्जी के करीबी नेता कैलाश मिश्रा को पश्चिम...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत