सरायकेला में छऊ महोत्सव की धूम, गोटीपुओ नृत्य और सोना मोहपात्रा की प्रस्तुति ने जीता दिल

सरायकेला : सरायकेला में आयोजित राजकीय चैत्र पर्व–सह–छऊ महोत्सव–2026 के दूसरे दिन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। स्थानीय छऊ कलाकारों के साथ-साथ विभिन्न राज्यों से आए कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।

महोत्सव में गोटीपुओ नृत्य, लोकगीत और पारंपरिक संगीत की आकर्षक प्रस्तुतियों ने न केवल मनोरंजन किया, बल्कि क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और लोककलाओं की विविधता को भी प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया। कार्यक्रम के माध्यम से कला और संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश भी दिया गया।

बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में आयोजित इस कार्यक्रम में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी। सुप्रसिद्ध गायिका सोना मोहपात्रा की मनमोहक प्रस्तुति ने विशेष आकर्षण का केंद्र बनाया। उनकी सशक्त और भावपूर्ण गायन शैली ने पूरे माहौल को संगीतमय कर दिया और दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

महोत्सव में हजारों की संख्या में कला प्रेमियों की उपस्थिति से पूरा परिसर उत्साह और उमंग से भर उठा। कार्यक्रम में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक मुकेश लूनायत, अपर उपायुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, आयोजन समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

दलमा अभयारण्य में वन कर्मियों पर हमला: प्रभारी वनपाल समेत दो गंभीर घायल, तीन आरोपी गिरफ्तार

चांडिल : दलमा वन्यजीव अभयारण्य में रविवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसने की कोशिश कर रहे युवकों...

बिष्टुपुर में ऑटो-रैपिडो चालकों का उग्र प्रदर्शन, कम किराए के विरोध में सोमवार को बंद का ऐलान

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर में ऑटो और रैपिडो चालकों ने घटती किराया दरों के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। चालकों का कहना है...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जिले में 4.60 लाख ‘सीएम फोटो वाले झोले’ पहुंचे, जल्द शुरू होगा वितरण

जमशेदपुर। जन वितरण प्रणाली (PDS) के दुकानदारों के माध्यम से एक बार फिर लाभुकों के बीच झोला वितरण की तैयारी शुरू हो गई है।...

झारखंड में ‘बांग्ला अकादमी’ गठन की मांग तेज, पटमदा-बोड़ाम से मुख्यमंत्री को भेजा गया ज्ञापन

पटमदा: झारखंड में बांग्ला भाषा, संस्कृति और शिक्षा के संरक्षण को लेकर ‘बांग्ला अकादमी’ गठन की मांग एक बार फिर तेज हो गई है।...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत