शेयर बाजार में भारी नुकसान से तनाव, बीटेक छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कदमा के रामनगर का मामला , 4-5 लाख रुपये के नुकसान से था परेशान

जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र के रामनगर रोड नंबर-7 में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 23 वर्षीय बीटेक छात्र अंकित शर्मा ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के बाद परिजनों के साथ पूरे इलाके में शोक और स्तब्धता का माहौल है।

जानकारी के अनुसार अंकित अपनी बहन के साथ कदमा में रहता था, जबकि उसकी मां का इलाज रांची में चल रहा है और उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जाती है। गुरुवार रात जब उसकी बहन ने उसे खाना खाने के लिए बुलाया, तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक आवाज देने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर अनहोनी की आशंका हुई। खिड़की से झांककर देखने पर अंकित फंदे से लटका हुआ नजर आया।

घटना की सूचना पर पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया और अंकित को नीचे उतारकर तत्काल टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) ले जाया गया। हालांकि, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

परिजनों के मुताबिक अंकित पिछले कुछ समय से शेयर बाजार में निवेश कर रहा था, जिसमें उसे करीब 4 से 5 लाख रुपये का नुकसान हुआ था। इसी आर्थिक नुकसान के कारण वह काफी तनाव में था। आशंका जताई जा रही है कि मानसिक दबाव के चलते उसने यह कदम उठाया।

फिलहाल कदमा पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

राबड़ी देवी की सुरक्षा में कटौती पर भड़के प्रभुनाथ यादव, बोले- यह जनता को असली मुद्दों से भटकाने की कोशिश

पटना, 6 जून (आईएएनएस)। बिहार सरकार द्वारा राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और तेज प्रताप यादव की सुरक्षा में कटौती...

पूर्व मंत्री उदयन गुहा पर लोकगायक को जान से मारने की धमकी देने का आरोप, एफआईआर दर्ज

कोलकाता, 6 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले के माथाभांगा थाने में राज्य के पूर्व उत्तर बंगाल विकास मंत्री उदयन गुहा के खिलाफ...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

अभिषेक बनर्जी सीआईडी के समन पर नहीं पहुंचे, स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर समय मांगा

कोलकाता, 1 जून (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के महासचिव और लोकसभा सदस्य अभिषेक बनर्जी ने कथित फर्जी हस्ताक्षर मामले में पश्चिम बंगाल आपराधिक जांच...

झारखंड कैडर को मिले छह नए आईपीएस अधिकारी, पुलिस प्रशासन को मिलेगी नई मजबूती

रांची : केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2024 कैडर आवंटन सूची के तहत झारखंड को छह नए भारतीय पुलिस सेवा...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत