झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट : पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम समेत कई जिलों में 75 किमी रफ्तार से चलेंगी हवाएं, भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

जमशेदपुर/रांची: झारखंड में भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है, लेकिन मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया है। मौसम केंद्र रांची के अनुसार 2 और 3 जून को राज्य के कई जिलों में तेज आंधी, वज्रपात और भारी बारिश की संभावना है। विशेष रूप से पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, रांची, गुमला, सिमडेगा और खूंटी जिलों में मौसम काफी उग्र रह सकता है। इन क्षेत्रों में 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान है।

मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। तेज हवाओं और वज्रपात के कारण जनजीवन प्रभावित होने के साथ-साथ नुकसान की भी आशंका जताई गई है।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्यभर में मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहा। अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और लू से राहत मिली। हालांकि पलामू प्रमंडल का डाल्टनगंज राज्य का सबसे गर्म स्थान बना रहा, जहां अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार जून महीने की शुरुआत बादलों की आवाजाही और ठंडी हवाओं के साथ हुई है। हालांकि आगामी दिनों में मौसम का मिजाज लगातार बदला-बदला रह सकता है। दक्षिणी, मध्य और उत्तर-पूर्वी झारखंड के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

मौसम विभाग ने जारी की सावधानी बरतने की सलाह

मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि गरज-चमक के दौरान आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं। ऐसे में किसानों, मजदूरों, निर्माण कार्यों में लगे लोगों तथा खुले स्थानों पर काम करने वाले व्यक्तियों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। बारिश और तेज हवाओं के दौरान खेतों, खुले मैदानों, पेड़ों के नीचे तथा बिजली के खंभों के आसपास खड़े होने से बचने को कहा गया है।

विभाग ने यात्रियों और वाहन चालकों को भी सावधानी बरतने की सलाह दी है। तेज बारिश और धूल भरी हवाओं के कारण दृश्यता कम हो सकती है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ सकता है। लोगों से मौसम खराब होने की स्थिति में अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखने की अपील की गई है

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

खान सर के संस्थान पर हमले के बाद छात्रों में चिंता, कोचिंग बंद होने से बढ़ी परेशानी

पटना, 3 जून (आईएएनएस)। पटना के मुसल्लहपुर इलाके में दो कोचिंग संस्थानों के बीच विवाद के बाद छात्र-छात्राएं अपने पढ़ाई को लेकर चिंतित हैं।...

जमशेदपुर में साकची हावड़ा ब्रिज के पास अनियंत्रित हाईवा डिवाइडर पर चढ़ा, बड़ा हादसा टला

जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित हावड़ा ब्रिज के समीप बुधवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। फ्लाई ऐश लदा एक हाईवा...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

राहुल और अखिलेश एक सिक्के के दो पहलू, 2027 में फिर से बनेगी योगी सरकार: रामकृपाल यादव

पटना, 29 मई (आईएएनएस)। भाजपा नेता और बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव ने राहुल गांधी तथा समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना...

ट्रेलर घर में घुसने से घायल हुई महिला ने रिम्स में तोड़ा दम, परिजनों ने मुआवजे तक शव दाह से किया इनकार

23 मई का मामला, रविवार को ऊषा मुर्मू ने ली अंतिम सांस इलाज के दौरान कोई सहायता नहीं मिली, परिजनों में आक्रोश पुलिस और जनप्रतिनिधियों के...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत