टिनप्लेट में गांजा बेचते रंगे हाथ पकड़ा गया युवक, पुलिस की कार्रवाई में 4 किलो से ज्यादा माल जब्त

करीब 4 किलो 30 ग्राम गांजा (चार पैकेट)

मोटरोला कंपनी का मोबाइल फोन

होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर: JH05EE-8424)

जमशेदपुर : जमशेदपुर में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई त्वरित कार्रवाई में एक युवक को गांजा बेचते हुए गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार आरोपी पूर्व में वर्ष 2017 में मारपीट के एक मामले में बागबेड़ा थाना से जेल जा चुका है।

टिनप्लेट क्षेत्र में पुलिस ने नशा कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। 22 अप्रैल की शाम करीब 7:45 बजे वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम को गुप्त सूचना मिली थी कि खालसा स्कूल के पास एक युवक गांजा बेचने के लिए पहुंचा है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय-01) के निर्देश पर एक विशेष छापेमारी टीम गठित की गई।

टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध की तलाश शुरू की। इसी दौरान पुलिस को सूचना के अनुसार हुलिया से मिलता-जुलता युवक दिखाई दिया, जो पुलिस को देखते ही भागने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसका पीछा किया। पीछा करने के दौरान टाइगर मोबाइल के आरक्षी शम्स तबरेज खुर्शीद को हल्की चोट भी आई, लेकिन अंततः आरोपी को पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार युवक ने अपनी पहचान मनीष मुखी उर्फ बिट्टू मुखी (24 वर्ष), पिता मकरध्वज मुखी, निवासी ट्रैफिक कॉलोनी, गुदड़ी मार्केट, थाना बागबेड़ा के रूप में बताई। तलाशी लेने पर उसके पास से एक सफेद झोले में रखे चार पैकेट बरामद किए गए, जो भूरे प्लास्टिक में लिपटे थे। जांच में यह गांजा पाया गया।

एनडीपीएस एक्ट के तहत दंडाधिकारी की मौजूदगी में बरामद सामग्री को विधिवत जब्त कर सील किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपने तीन अन्य साथियों के नाम भी बताए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

इस मामले में सिदगोड़ा थाना में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ टाटानगर में 26 अप्रैल को बड़ा अभियान, यात्रियों से लिए जाएंगे हस्ताक्षर

प्लेटफॉर्म-वार टीमें बनेंगी, क्यूआर कोड के जरिए भी दर्ज होगी शिकायत और सुझाव, क्यूआर कोड वाला पर्चा भी दिया जाएगा, क्यूआर कोड स्कैन करके...

पूर्वी सिंहभूम के छात्रों का जलवा, 10वीं बोर्ड में 98.02% रिजल्ट के साथ राज्य में चौथा स्थान, ओम कुमार बने जिला टॉपर

एसएस विद्यामंदिर हाई स्कूल बहरागोड़ा के छात्र ओम कुमार को मिले 98.4 प्रतिशत अंक शिप्रा प्रधान को 97.6 प्रतिशत एवं गीता गोराई को 97.2 प्रतिशत...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

नशे के कर्ज के डर से युवक ने की आत्महत्या

हजारीबाग में 19 वर्षीय युवक ने नशे के कर्ज के दबाव में आत्महत्या की, परिजनों ने स्थानीय युवकों पर गंभीर आरोप लगाए और कार्रवाई की मांग की।

चाकुलिया: हाथियों के हमले से बाल बाल बची छात्रा, भागने के दौरान गिर कर हुई घायल

चाकुलिया हवाई पट्टी क्षेत्र में दो हाथियों के अचानक आने से छात्रा भागते समय घायल हुई, ग्रामीणों ने बचाया और इलाज के बाद छुट्टी मिली।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत