पश्चिम एशिया तनाव का असर : सेंसेक्स 852 अंक लुढ़का, निफ्टी भी फिसला

नई दिल्ली : पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल का असर भारतीय शेयर बाजार पर साफ दिखा। लगातार दूसरे दिन बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ, जिसमें सेंसेक्स और निफ्टी दोनों दबाव में रहे।

: वैश्विक तनाव और कमजोर संकेतों के बीच गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी रहा। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 852.49 अंक यानी 1.09% टूटकर 77,664 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह एक समय 942.31 अंक गिरकर 77,574.18 तक पहुंच गया था।

वहीं, 50 शेयरों पर आधारित एनएसई निफ्टी 205.05 अंक यानी 0.84% गिरकर 24,173.05 के स्तर पर बंद हुआ।

बाजार में इस गिरावट की मुख्य वजह अमेरिका-ईरान वार्ता में ठहराव और इसके चलते कच्चे तेल की कीमतों में तेजी रही। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.89% बढ़कर 103.8 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ी।

सेंसेक्स की कंपनियों में ट्रेंट, बजाज फिनसर्व, टेक महिंद्रा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इन्फोसिस और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में प्रमुख गिरावट दर्ज की गई। वहीं अदाणी पोर्ट्स, लार्सन एंड टुब्रो, सन फार्मा, भारती एयरटेल और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयरों में बढ़त देखने को मिली।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने बुधवार को 2,078.36 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की, जिससे बाजार पर अतिरिक्त दबाव बना।

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर के मुताबिक, अमेरिका-ईरान वार्ता में गतिरोध और कच्चे तेल की कीमतों के 100 डॉलर प्रति बैरल के पार जाने से बाजार धारणा कमजोर हुई है। इसके साथ ही कमजोर वैश्विक संकेत, एफआईआई की लगातार बिकवाली, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी और रुपये की कमजोरी ने निवेशकों को सतर्क रुख अपनाने पर मजबूर किया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

SDPO SARAIKELA संग बातचीत बेनतीजा, परिजनों को थाने बुलाकर वार्ता का आग्रह

16 अप्रैल को संध्या 7 बजे राजनगर स्थित तारा होटल के समीप सड़क हादसे में घायल हो गए थे पशु चिकित्सक रातू हांसदा राजनगर सामुदायिक...

Jamshedpur DC Review Meeting: प्रशासन को सख्त निर्देश, शिकायतों का समयबद्ध समाधान और पेयजल-बिजली पर फोकस

==राजीव रंजन की अध्यक्षता में समीक्षा, पारदर्शिता बढ़ाने, योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और भूमि मामलों के त्वरित निपटारे के निर्देश JAMSHEDPUR : जमशेदपुर समाहरणालय में...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

सवारी गाड़ी से गिरकर व्यक्ति की मौत

चाईबासा के गोइलकेरा में सवारी गाड़ी की छत से गिरने पर 40 वर्षीय संतोष अंगरिया की मौत हो गई, सिर में गंभीर चोट लगी थी।

टाटा स्टील फाउंडेशन ने आईटीआई प्रशिक्षु को वैश्विक मंच तक पहुँचने की दिखाई राह

रांची : देव कृष्ण सुमन की जीवन यात्रा दृढ़ इच्छाशक्ति, संघर्ष और सतत प्रयास की एक प्रेरणादायक मिसाल है—जो केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं,...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत