GPT-5.5 LAUCNCHED : अब AI खुद करेगा कंप्यूटर के काम, OpenAI का दावा

….AI अब सिर्फ जवाब नहीं देगा, काम भी करेगा
….कोडिंग और डेटा एनालिसिस में बड़ी मदद
….एजेंटिक AI फीचर से खुद मॉनिटर करेगा टास्क
….फिलहाल प्रीमियम यूजर्स के लिए उपलब्ध

नई दिल्ली : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में बड़ा कदम उठाते हुए OpenAI ने अपना नया और बेहद उन्नत मॉडल GPT-5.5 पेश किया है। कंपनी का दावा है कि यह सिर्फ सवालों के जवाब देने तक सीमित नहीं है, बल्कि यूजर के कंप्यूटर पर कई काम खुद से पूरा करने में सक्षम है।

OpenAI ने अपने नए AI मॉडल GPT-5.5 को लॉन्च कर दिया है, जिसे अब तक का सबसे पावरफुल और स्मार्ट टूल बताया जा रहा है। कंपनी के अनुसार यह मॉडल पारंपरिक चैटबॉट से कहीं आगे बढ़कर काम करता है। यह न केवल यूजर के सवालों का जवाब देता है, बल्कि कंप्यूटर पर दिए गए टास्क को खुद समझकर पूरा भी कर सकता है।

GPT-5.5 को एक तरह का ‘डिजिटल असिस्टेंट’ माना जा रहा है, जो जटिल और बड़े कार्यों को भी बिना बार-बार निर्देश दिए पूरा कर सकता है। इसमें एजेंटिक AI की क्षमता है, यानी यह किसी काम को शुरू करने के बाद उसे पूरा होने तक खुद मॉनिटर भी करता है।

कोडिंग के क्षेत्र में भी इस मॉडल को काफी प्रभावी बताया गया है। यह सॉफ्टवेयर में मौजूद गलतियों को पहचानकर उन्हें सुधारने में सक्षम है। साथ ही यह कम शब्दों में तेज और सटीक जवाब देने की क्षमता रखता है।

GPT-5.5 सिर्फ बातचीत तक सीमित नहीं है। यह फाइलें बना सकता है, डेटा का विश्लेषण कर सकता है और कई तरह के डिजिटल कार्यों को स्वतः अंजाम दे सकता है। कंपनी ने इसे लॉन्च से पहले 200 से अधिक विशेषज्ञों द्वारा टेस्ट किया है।

एक टेक इंजीनियर ने इसकी तारीफ करते हुए कहा कि इसके बिना काम करना ऐसा लगता है जैसे शरीर का कोई हिस्सा गायब हो गया हो।

फिलहाल यह मॉडल ChatGPT के Plus, Pro और Business यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है। ऐप डेवलपर्स और अन्य यूजर्स के लिए इसे धीरे-धीरे रोलआउट किया जाएगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

SDPO SARAIKELA संग बातचीत बेनतीजा, परिजनों को थाने बुलाकर वार्ता का आग्रह

16 अप्रैल को संध्या 7 बजे राजनगर स्थित तारा होटल के समीप सड़क हादसे में घायल हो गए थे पशु चिकित्सक रातू हांसदा राजनगर सामुदायिक...

Jamshedpur DC Review Meeting: प्रशासन को सख्त निर्देश, शिकायतों का समयबद्ध समाधान और पेयजल-बिजली पर फोकस

==राजीव रंजन की अध्यक्षता में समीक्षा, पारदर्शिता बढ़ाने, योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और भूमि मामलों के त्वरित निपटारे के निर्देश JAMSHEDPUR : जमशेदपुर समाहरणालय में...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

बहरागोड़ा में युवक ने की खुदकुशी, चार दिन बाद होने वाली थी बहन की शादी

बहरागोड़ा में बहन की शादी से पहले युवक ने आर्थिक तनाव में खुदकुशी कर ली, पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर शव बरामद किया, गांव में शोक है।

बोकारो थर्मल में बेकाबू मालगाड़ी का कहर, गेट तोड़ स्कॉर्पियो को 500 मीटर तक घसीटा, चालक ने कूदकर बचाई जान

बोकारो : डीवीसी के बोकारो थर्मल पावर प्लांट में रविवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कोयला खाली कर रही एक मालगाड़ी अचानक...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत