जमशेदपुर में 19 अप्रैल को ट्रैफिक व्यवस्था बदलेगी, भारी वाहनों की एंट्री पर रोक

जमशेदपुर। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की ओर से आयोजित होने वाली झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त संचालन को सुनिश्चित करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर लगातार समीक्षा बैठकें की जा रही हैं।

इसी क्रम में 19 अप्रैल को शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। शुक्रवार को जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, उस दिन अपराह्न 4 बजे से रात्रि 11:30 बजे तक जमशेदपुर शहर में बसों को छोड़कर सभी प्रकार के भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। यह आदेश ट्रैफिक डीएसपी, एसएसपी और उपायुक्त के संयुक्त निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) कार्यालय द्वारा जारी किया गया है।

प्रशासन का मानना है कि परीक्षा के दौरान शहर में परीक्षार्थियों की आवाजाही अधिक रहेगी,जिससे ट्रैफिक दबाव बढ़ सकता है। ऐसे में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाकर यातायात को सुगम बनाने और जाम की स्थिति से बचने का प्रयास किया गया है।

प्रशासन के अनुसार, शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर बड़ी संख्या में अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचेंगे। इसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस को विशेष रूप से अलर्ट मोड में रखा गया है। प्रमुख चौक-चौराहों और परीक्षा केंद्रों के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी,ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

2027 में कांग्रेस और सपा 47 सीटें भी बचा ले तो बड़ी बात होगी: ओपी राजभर

आजमगढ़, 13 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और उनके...

शैक्षणिक संस्थान शिक्षा के केंद्र, राजनीतिक मंच नहीं: फखरुल चंद हसन

लखनऊ, 13 जून (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता फखरुल चंद हसन ने शिक्षण संस्थानों में राजनीतिक गतिविधियों को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

झारखंड में समय पर पहुंचा मानसून, अगले 2-3 दिनों में पूरे राज्य को करेगा कवर; कमजोर बारिश की आशंका

रांची : झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने तय समय पर दस्तक दे दी है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार, 12 जून को राज्य...

बिहार के कोचिंग संस्थानों को अब देना होगा जिला प्रशासन को छात्रों का पूरा विवरण

पटना, 9 जून (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना में दो कोचिंगों के बीच हुए विवाद के बाद सरकार भी अब कोचिंग संस्थानों पर लगाम...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत