न्युवोको विस्टास ने वित्तवर्ष 2026 में दर्ज की मजबूत वृद्धि, क्षमता विस्तार की ओर तेजी से अग्रसर

जमशेदपुर। बिल्डिंग मटीरियल क्षेत्र की अग्रणी कंपनी न्युवोको विस्टास कॉर्पाेरेशन लिमिटेड ने 31 मार्च 2026 को समाप्त वित्तीय वर्ष के अपने प्रभावशाली वित्तीय नतीजों की घोषणा की है। कंपनी ने इस दौरान मजबूत परिचालन प्रदर्शन के दम पर आय, मुनाफे और उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है। कंपनी की सीमेंट बिक्री वित्तवर्ष 2026 में 20.4 मिलियन मीट्रिक टन (एमएमटी) रही, जो पिछले वर्ष की तुलना में 5 प्रतिशत अधिक है। वहीं, कंसोलिडेटेड आय में 10 प्रतिशत की वृद्धि के साथ यह 11,362 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। सबसे उल्लेखनीय वृद्धि एबिटिडा में देखी गई, जो 35 प्रतिशत बढ़कर 1,881 करोड़ रुपये हो गया। टैक्स के बाद मुनाफा भी वित्तवर्ष 2025 के 22 करोड़ रुपये से बढ़कर 360 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। प्रीमियम उत्पादों की हिस्सेदारी बढ़कर 43 प्रतिशत हो गई, जो उद्योग में उच्चतम स्तर पर है। कंपनी वडराज सीमेंट प्लांट में क्लिंकर और ग्राइंडिंग यूनिट्स को चरणबद्ध तरीके से वित्तवर्ष 2027 की तीसरी तिमाही से शुरू करने की दिशा में कार्यरत है। इसके अलावा, पूर्वी क्षेत्र में वित्तवर्ष 2028 तक 4 एमएमटीपीए क्षमता विस्तार की योजना पर भी तेजी से काम चल रहा है। इन विस्तार योजनाओं के पूर्ण होने के बाद कंपनी की कुल उत्पादन क्षमता लगभग 35 एमएमटीपीए हो जाएगी। साथ ही, गुजरात के सचाना में लगभग 1.5 एमएमटीपीए क्षमता वाला एक बल्क टर्मिनल भी स्थापित किया जाएगा, जिससे लॉजिस्टिक्स और वितरण नेटवर्क को और मजबूती मिलेगी। इस संबंध में कंपनी के प्रबंध निदेशक जयकुमार कृष्णास्वामी ने कहा कि वित्तवर्ष 2026 न्युवोको के लिए निर्णायक रहा है, जिसमें वॉल्यूम, आय और लाभ में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद कंपनी ने प्रीमियम उत्पादों पर ध्यान, व्यापार चेनलों की मजबूती और लागत नियंत्रण की रणनीतियों को सफलतापूर्वक लागू किया है।==============================

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

योग को जन-जन तक पहुंचाने की पहल, आयुष मंत्रालय ने ऑनलाइन सेशन में बनाया रिकॉर्ड का लक्ष्य

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले आयुष मंत्रालय के अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से देशव्यापी गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड...

ओडिशा में मनाए जाने वाले त्योहार ‘राजा’ पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दी बधाई

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ओडिशा में मनाए जाने महत्वपूर्ण त्योहार 'राजा' पर राज्य के लोगों को बधाई दी है।...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

पश्चिम बंगाल: पूर्व मंत्री के खिलाफ भड़काऊ बयान देने के आरोप में शिकायत दर्ज

कोलकाता, 10 जून (आईएएनएस)। पूर्व राज्य मंत्री फिरहाद हकीम बुधवार को उस समय मुश्किल में फंस गए जब कोलकाता के सॉल्ट लेक इलाके के...

राजस्थान : जयपुर में अतिक्रमण हटाने से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन, कई जगहों पर इंटरनेट बंद

जयपुर, 8 जून (आईएएनएस)। सोमवार को होने वाले बड़े अतिक्रमण-हटाओ अभियान से पहले, जिला प्रशासन ने राजस्थान के जयपुर के कई इलाकों में इंटरनेट...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत