तीन महीने का वेतन को लेकर सड़क पर उतरीं 3000 महिलाएं, रांची में गारमेंट कंपनी के खिलाफ बवाल

हर महीने की सैलरी का वादा बना मजाक

ओवरटाइम काम, लेकिन भुगतान नहीं

कम वेतन में बढ़ता आर्थिक संकट

प्रबंधन ने बताया ग्लोबल कारण

जमीन आवंटन पर भी उठे सवाल

रांची: नोएडा में मजदूरों के आंदोलन की चिंगारी अभी बुझी नहीं थी, इसी बीच झारखंड की राजधानी रांची में भी आक्रोशित कामगारों का धैर्य जवाब दे गया। नोएडा में जली चिंगारी की आग अब झारखंड पहुंच चुकी है।

मजदूरों के मुद्दों पर नोएडा से शुरू हुआ विरोध अब झारखंड की राजधानी तक पहुंच गया है। रांची की एक प्रमुख गारमेंट कंपनी में कार्यरत करीब 3000 महिला कर्मचारियों ने मंगलवार को सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया और यातायात बाधित कर दिया।

महिला कर्मियों का आरोप है कि उन्हें पिछले तीन महीनों से वेतन नहीं मिला है और कई वर्षों से वेतन वृद्धि भी नहीं की गई है। हर महीने की 7 तारीख को भुगतान का आश्वासन दिया जाता है, लेकिन यह वादा लगातार टूटता रहा है।

प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं ने बताया कि कम वेतन और भुगतान में देरी के कारण उनका जीवन संकट में आ गया है। 13 से 17 हजार रुपये की आय में से करीब 3 हजार रुपये किराए में खर्च होते हैं, ऐसे में समय पर वेतन न मिलने से रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना भी मुश्किल हो गया है।

कर्मचारियों का यह भी आरोप है कि उनसे रोज अतिरिक्त काम कराया जाता है, लेकिन ओवरटाइम का भुगतान नहीं किया जाता। वर्षों से वेतन वृद्धि न होने और अतिरिक्त काम का पैसा न मिलने से नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है।

वहीं, कंपनी प्रबंधन ने आर्थिक नुकसान और वैश्विक परिस्थितियों का हवाला देते हुए अपनी मजबूरी जताई है। प्रबंधन का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय हालात और व्यापारिक दबाव के कारण कंपनी प्रभावित हुई है।

हालांकि, कर्मचारियों का कहना है कि एक ओर नुकसान की बात कही जाती है, वहीं दूसरी ओर उनसे लगातार उत्पादन लक्ष्य पूरा कराने का दबाव बनाया जाता है।

इस पूरे विवाद में फैक्ट्री को मिली जमीन भी चर्चा का विषय बन गई है। आरोप है कि पूर्व सरकार ने रोजगार सृजन के नाम पर पशुपालन विभाग की करीब 25 एकड़ जमीन बेहद कम कीमत पर कंपनी को आवंटित की थी, जिस पर अब टेक्सटाइल पार्क विकसित किया गया है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

राम मंदिर दानपात्र घपले पर डिंपल यादव का हमला, बोलीं- सरकार ने सच्चाई छिपाने की कोशिश की

मैनपुरी, 16 जून (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने राम मंदिर के दानपात्र में हुए घपलेबाजी को लेकर बड़ा दावा किया। मंगलवार...

फ्रांस के प्रतिष्ठित गैलरीज लाफायेट में शुरू हुई यूपीआई सेवा, पीयूष गोयल बोले- यूपीआई के ग्लोबल विस्तार की दिशा में एक और अहम कदम

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को फ्रांस के नीस मैसेना में स्थित प्रतिष्ठित रिटेल स्टोर...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

पश्चिम बंगाल: पुलिस ने नकली लॉटरी रैकेट का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

कोलकाता, 16 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले की पुलिस ने नकली लॉटरी रैकेट का भंडाफोड़ किया और इस मामले में दो लोगों...

उद्योगपति परिमल नतवानी को आगे कर झारखंड में तोड़फोड़ की कोशिश कर रही है भाजपा: दीपांकर भट्टाचार्य

रांची, 14 जून (आईएएनएस)। झारखंड में आगामी राज्यसभा चुनाव, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा व्यवस्था और मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों को लेकर सीपीआई (एमएल)...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत