मानगो नगर निगम की पहली बोर्ड बैठक, सफाई-पानी व्यवस्था सुधार पर फोकस, लापरवाही पर ठेका कंपनी निलंबित

जमशेदपुर: मानगो नगर निगम में गुरुवार को पहली बोर्ड बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं और उनके समाधान को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए।बैठक के दौरान कचरा उठाव की समयबद्ध व्यवस्था, पेयजल की नियमित आपूर्ति, नालों की साफ-सफाई और खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत जैसे मुद्दों पर विशेष रूप से चर्चा की गई।

इन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए ठोस कदम उठाने पर जोर दिया गया।मेयर सुधा गुप्ता बैठक के दौरान सख्त रुख में नजर आईं। कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में ‘ड्यूक’ नामक ठेका कंपनी को निलंबित कर दिया गया। वहीं निगम कर्मचारी निर्मल कुमार को भी लापरवाही के कारण कार्यमुक्त कर दिया गया।इसके अलावा होल्डिंग टैक्स व्यवस्था को दुरुस्त करने और नए विकास प्रोजेक्ट्स को शीघ्र लागू करने पर भी विचार-विमर्श किया गया।

निगम प्रशासन का लक्ष्य है कि इन फैसलों के माध्यम से मानगो क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर और सुचारू बनाया जा सके।उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने कहा कि पहली बोर्ड बैठक में क्षेत्र को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई।

उन्होंने भरोसा जताया कि साफ-सफाई, पेयजल समेत अन्य समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा।बैठक में मेयर सुधा गुप्ता, उप मेयर राहुल कश्यप, उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार सहित सभी वार्ड पार्षद उपस्थित रहे।बैठक में लिए गए निर्णयों से यह उम्मीद की जा रही है कि मानगो नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलेगी और लोगों को जल्द राहत मिल सकेगी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

2027 में कांग्रेस और सपा 47 सीटें भी बचा ले तो बड़ी बात होगी: ओपी राजभर

आजमगढ़, 13 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और उनके...

शैक्षणिक संस्थान शिक्षा के केंद्र, राजनीतिक मंच नहीं: फखरुल चंद हसन

लखनऊ, 13 जून (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता फखरुल चंद हसन ने शिक्षण संस्थानों में राजनीतिक गतिविधियों को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

विकास की राजनीति के कारण एनडीए और भाजपा की तरफ आ रहे हैं विपक्षी नेता: हरदीप सिंह पुरी

नई दिल्ली, 10 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पश्चिम बंगाल की राजनीति और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के भविष्य पर अपनी प्रतिक्रिया...

अजमेर कोर्ट ने अफीम तस्करी मामले में दोषी को 10 साल की सजा सुनाई

अजमेर, 12 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) को बड़ी सफलता मिली है। एनसीबी की जयपुर जोनल यूनिट...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत