SARAIKELA KHARSAWAN : कोल्हान महिला मंडल महिला सशक्तिकरण, कार्यप्रणाली और नेतृत्व क्षमता विकसित करने को प्रयासरत

गम्हरिया : कोल्हान महिला मंडल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, नेतृत्व क्षमता विकसित करने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए लगातार प्रयासरत है। सदस्यों ने कहा कि महिला मंडल केवल महिलाओं के अधिकारों की बात नहीं करता, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाने, नेतृत्व क्षमता विकसित करने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए लगातार प्रयासरत है।

सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड के दुग्धा पंचायत भवन में रविवार को कोल्हान महिला मंडल की बैठक मंजू कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में महिला सशक्तिकरण, संगठन की कार्यप्रणाली तथा भविष्य की योजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक की शुरुआत कोल्हान महिला मंडल के परिचय के साथ हुई। इस दौरान उपस्थित महिलाओं को संगठन की संरचना, कार्यक्षेत्र और उद्देश्यों की जानकारी दी गई। अध्यक्षता कर रहीं मंजू कुमारी ने कहा कि महिला मंडल का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक रूप से सशक्त बनाना है, ताकि वे समाज में अपनी प्रभावी और सक्रिय भूमिका निभा सकें।

बैठक में संगठन के दीर्घकालिक लक्ष्यों और आगामी कार्यक्रमों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

महिला सशक्तिकरण विषय पर वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं का शिक्षित, जागरूक और आर्थिक रूप से मजबूत होना बेहद आवश्यक है। इसके लिए प्रशिक्षण कार्यक्रमों, स्वरोजगार योजनाओं तथा सामाजिक जागरूकता अभियानों को बढ़ावा देने की जरूरत पर जोर दिया गया। साथ ही महिलाओं से अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति सजग रहने तथा सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाने का आह्वान किया गया।

उपस्थित मंडल की सदस्यों ने कहा कि हम जिस दिशा में प्रयासरत हैं, निश्चित तौर पर उसका बेहतर परिणाम मिलेगा।

बैठक में महिला मंडल की सभी सदस्याओं के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं भी उपस्थित थीं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

कल्याण बनर्जी को टीएमसी नहीं, टीएमसी को ‘कल्याण’ की जरूरत है : रिजू दत्ता

कोलकाता, 13 जून (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) से निलंबित नेता रिजू दत्ता ने पार्टी के अंदर हालिया विवादों को लेकर अपनी राय रखी। उन्होंने...

पीएम आवास आवंटन मामला : सरयू राय ने कहा-15 जून तक आवंटन करा दीजिए मंत्रीजी

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक ने प्रदेश के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से अपील की है कि 15 जून तक पीएम...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

बाबा महाकाल का राजा स्वरूप में शृंगार, भस्म आरती के बाद दर्शन कर भावविभोर हुए भक्त

उज्जैन, 8 जून (आईएएनएस)। ज्येष्ठ अधिक मास कृष्ण पक्ष अष्टमी पर सोमवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल का राजा स्वरूप में शृंगार...

जमशेदपुर : बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना में भारी अनियमितताओं का आरोप

जमशेदपुर। बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना को लेकर चल रहे जन आंदोलन ने बुधवार को नया मोड़ ले लिया। बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत