अवैध खनन पर जिला प्रशासन का शिकंजा, तीन हाईवा वाहन जब्त

जमशेदपुर : उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर जिले में खनिजों के अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 16 अप्रैल 2026 को जिला खनन कार्यालय की टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर गहन छापेमारी की गई।

अभियान के दौरान एमजीएम थाना क्षेत्र में बिना वैध परिवहन चालान के स्टोन चिप्स ले जा रहे तीन हाईवा वाहनों को पकड़ा गया। जब्त किए गए वाहनों के नंबर JH05Z3744, JH05AV4061 और JH05CJ0961 हैं। जांच में पाया गया कि ये वाहन अवैध रूप से खनिज परिवहन में लगे हुए थे।

कार्रवाई के बाद सभी जब्त वाहनों को एमजीएम थाना प्रभारी को सुपुर्द कर दिया गया है, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन, परिवहन और भंडारण में संलिप्त लोगों के खिलाफ लगातार और कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। इसके लिए विशेष निगरानी और छापेमारी अभियान आगे भी चलाए जाएंगे, ताकि खनिज संसाधनों के दुरुपयोग पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

अरूप बिस्वास पर अंडा फेंकना जनता के गुस्से का परिणाम: अग्निमित्रा पॉल

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की राजनीति में इन दिनों तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के भीतर चल रही उथल-पुथल और पूर्व मंत्री अरूप बिस्वास...

सीएम हिमंता बिस्वा सरमा का हृदय से आभार, पूरे समर्पण से दायित्व निभाऊंगा: हब्बे टेरोन

गुवाहाटी, 18 जून (आईएएनएस)। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को घोषणा की कि भाजपा विधायक डॉ. हब्बे टेरोन असम विधानसभा के...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

चाकुलिया में हाथी के हमले में घायल रेलवे टेक्नीशियन की मौत, वीडियो बनाते समय हादसा

चाकुलिया : पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया प्रखंड में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को सुनसुनिया जंगल के पास हाथियों...

त्रिपुरा मेडिकल कॉलेज में युवती की मौत पर सीपीआई (एम) ने एसआईटी जांच की मांग उठाई

अगरतला, 15 जून (आईएएनएस)। त्रिपुरा के एक निजी मेडिकल कॉलेज में कार्यरत 24 वर्षीय युवती की रहस्यमय मौत को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत