जमशेदपुर में 12 अप्रैल को 77 केंद्रों पर उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा

तीन पालियों में होगी परीक्षा : रिपोर्टिंग समय प्रातः 07:00 बजे,प्रथम पाली 08:30 बजे से 10:30 बजे, द्वितीय पाली 11:30 से 01:30 बजे, तृतीय पाली 03:30 बजे से 05:30 बजे

जमशेदपुर : झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा 2026 का आयोजन 12 अप्रैल 2026 (रविवार) को पूर्वी सिंहभूम जिला मुख्यालय स्थित 77 परीक्षा केंद्रों पर तीन पालियों में किया जाएगा।

परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए सिदगोड़ा टाउन हॉल में दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं केंद्राधीक्षकों की ब्रीफिंग आयोजित की गई। इस दौरान जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी एवं पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ऋषभ गर्ग ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

वहीं, एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) राहुल आनंद एवं अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम अर्नव मिश्रा ने परीक्षा के सफल आयोजन हेतु प्रशासनिक, सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी।

परीक्षार्थियों का रिपोर्टिंग समय प्रातः 07:00 बजे निर्धारित किया गया है। प्रथम पाली 08:30 बजे से 10:30 बजे तक, द्वितीय पाली 11:30 बजे से 01:30 बजे तक तथा तृतीय पाली 03:30 बजे से 05:30 बजे तक आयोजित होगी।

जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त ने बताया कि कदाचारमुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए परीक्षा केंद्रों पर स्टैटिक दंडाधिकारी के साथ पेट्रोलिंग दंडाधिकारी, उड़नदस्ता टीम, पुलिस पदाधिकारी एवं पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। सभी पदाधिकारी परीक्षा समाप्ति तक अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

परीक्षा कक्ष में किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण—जैसे मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, ईयरफोन, डिजिटल डायरी, कैलकुलेटर, पेजर आदि—के साथ-साथ लॉग बुक, पुस्तक, नोटबुक या बैग ले जाना पूर्णतः वर्जित रहेगा।

आयोग द्वारा सभी परीक्षार्थियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करने की व्यवस्था की गई है। केंद्रों पर तैनात दंडाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे बायोमेट्रिक प्रक्रिया की सघन निगरानी करें, ताकि कोई भी परीक्षार्थी इससे वंचित न रहे।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने निर्देश दिया कि किसी भी परीक्षार्थी को बिना फ्रिस्किंग के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाए। महिला परीक्षार्थियों की जांच महिला पुलिसकर्मियों द्वारा की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बालाजी फर्नीचर का चौथा आउटलेट आदित्यपुर में शुरू, हर बजट में लग्ज़री फर्नीचर और 50% तक की छूट

जमशेदपुर: आदित्यपुर स्थित टाटा-कांड्रा मेन रोड पर एमपी टावर के बगल और सरिता टॉकीज बिल्डिंग के सामने बालाजी फर्नीचर के चौथे आउटलेट का भव्य...

CBSE Result 2026 Update: 10वीं का रिजल्ट पहले, 12वीं का बाद में

नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर में किन्नर समुदाय ने केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, जिला मुख्यालय के समक्ष की जोरदार प्रदर्शन

जमशेदपुर : केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित ट्रांसबिल-2026 के खिलाफ सोमवार को पूर्वी सिंहभूम जिला समाहरणालय के समक्ष किन्नर समुदाय ने किया प्रदर्शन । प्रदर्शन...

ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ टाटानगर स्टेशन पर मंगलवार को ‘नागरिक हुंकार’, विधायक सरयू राय के नेतृत्व में होगा बड़ा धरना

जमशेदपुर। लौहनगरी जमशेदपुर के रेल यात्रियों के सब्र का बांध अब टूट चुका है। यात्री ट्रेनों की लगातार होती लेटलतीफी के विरोध में मंगलवार,...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत