चाय बेचने वाले पीड़ित परिवार से मिलने टीएमएच पहुंचे बन्ना गुप्ता, बोले-अपराधियों को कड़ी सजा मिले

जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना अंतर्गत जमशेदपुर हाई स्कूल एवं टाटा फुटबॉल अकादमी के समीप स्थित बजरंग चाय दुकान में चाय बेचने वाले एक गरीब परिवार के साथ हुई अमानवीय घटना की सूचना मिलते ही पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, मेयर सुधा गुप्ता के साथ टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) पहुंचे।

इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर इलाजरत बहन मेहंदी के स्वास्थ्य की जानकारी ली और चिकित्सकों से उसके उपचार की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिया कि पीड़िता को हर संभव बेहतर और त्वरित इलाज उपलब्ध कराया जाए, ताकि वह जल्द स्वस्थ हो सके।

बन्ना गुप्ता ने घटना को अत्यंत निंदनीय और शर्मनाक बताते हुए कहा कि समाज में इस प्रकार की घटनाओं के लिए कोई स्थान नहीं है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इस संबंध में उन्होंने तुरंत एसएसपी से फोन पर बात कर मामले में शामिल सभी अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने प्रशासन से मांग की कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि आम जनता में सुरक्षा और विश्वास बना रहे। साथ ही, उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

मेयर सुधा गुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार और प्रशासन की प्राथमिकता है कि हर नागरिक सुरक्षित महसूस करे। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे, ताकि बेटी को न्याय मिल सके और अपराधियों को कठोर सजा दी जा सके। जमशेदपुर में अमानवीय घटना के बाद पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मामूली बारिश से खुली मानगो नगर निगम की पोल, सड़कों पर बहने लगा नालों का गंदा पानी

जमशेदपुर: बुधवार शाम हुई हल्की बारिश ने एक बार फिर मानगो नगर निगम की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए। महज कुछ मिनटों की...

मानगो में 19 अप्रैल को विशाल हिंदू सम्मेलन, एकता और सामाजिक समरसता पर रहेगा जोर

जमशेदपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर देशभर में समाज को संगठित करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

साकची बंगाल क्लब में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने को प्रदर्शनी शुरू

कोलकाता की संस्था “एनिग्मा” के तत्वावधान में 15वीं बार तीन दिवसीय प्री-बैसाखी आयोजन, 30 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा जमशेदपुर : महिलाओं द्वारा संचालित...

ईरान सीजफायर से बाजार में जबरदस्त उछाल, सेंसेक्स 2,946 अंक चढ़ा

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम होने और ईरान में सीजफायर की खबर के बाद भारतीय शेयर बाजार में आज शानदार तेजी देखने...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत