September 4, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

मामूली बारिश से खुली मानगो नगर निगम की पोल, सड़कों पर बहने लगा नालों का गंदा पानी

मामूली बारिश से खुली मानगो नगर निगम की पोल, सड़कों पर बहने लगा नालों का गंदा पानी

जमशेदपुर: बुधवार शाम हुई हल्की बारिश ने एक बार फिर मानगो नगर निगम की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए। महज कुछ मिनटों की बारिश के बाद ही शहर के कई इलाकों में जलजमाव की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई, जिससे आम लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ।

बारिश के साथ ही गंदगी से भरे नालों का पानी उफनकर सड़कों पर बहने लगा। हालात इतने बिगड़ गए कि कई घरों और मंदिरों में भी गंदा पानी घुस गया, जिससे स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखी गई। लोगों का कहना है कि हर बारिश में उन्हें इसी तरह की समस्या का सामना करना पड़ता है, लेकिन प्रशासन इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठाता।

सबसे ज्यादा खराब स्थिति मानगो के छोटा पुल इलाके में देखने को मिली, जहां सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया। जलजमाव के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद, बड़ा पुल पर लगने वाले ट्रैफिक जाम से बचने के लिए कई लोग जोखिम उठाकर इसी जलमग्न रास्ते से गुजरते नजर आए।

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि नगर निगम द्वारा नालों की नियमित और समय पर सफाई नहीं कराई जाती, जिसके कारण थोड़ी सी बारिश में ही नाले जाम हो जाते हैं और पानी सड़कों पर भर जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि समय रहते सफाई और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था की जाए, तो ऐसी समस्याओं से काफी हद तक बचा जा सकता है।

लोगों ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए, नालों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए और बारिश से पहले ठोस तैयारी की जाए, ताकि भविष्य में शहरवासियों को इस तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading