मानगो में 19 अप्रैल को विशाल हिंदू सम्मेलन, एकता और सामाजिक समरसता पर रहेगा जोर

जमशेदपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर देशभर में समाज को संगठित करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मानगो नगर में 19 अप्रैल को एक विशाल हिंदू सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

यह सम्मेलन रविवार, 19 अप्रैल को शाम 5 बजे सिटी स्टाइल, डिमना (मानगो) में आयोजित होगा। आयोजन समिति के अनुसार, कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता, समरसता और आपसी भाईचारे को मजबूत करना है।

आयोजकों का मानना है कि एक संगठित समाज ही राष्ट्र के विकास में अहम भूमिका निभा सकता है। इसी सोच के साथ यह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है, जिसमें लोगों को सामाजिक एकजुटता के लिए प्रेरित किया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महंत धर्मदास जी महाराज (हनुमान गढ़ी, अयोध्या) शामिल होंगे, जो अपने विचारों से लोगों का मार्गदर्शन करेंगे।

सम्मेलन की अध्यक्षता राजेश सिंह करेंगे। आयोजन में अमलेश झा सचिव और रमेश कोषाध्यक्ष की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि संरक्षक के रूप में नित्यानंद और प्रोफेसर राजीव का मार्गदर्शन मिल रहा है।

इस आयोजन को सफल बनाने में पूर्व सैनिक सेवा परिषद, जमशेदपुर महानगर, उपमेयर राहुल कश्यप सहित कई कार्यकर्ता सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

आयोजन समिति ने मानगो और आसपास के लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

सम्मेलन के दौरान समरसता भोजन का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी लोग एक साथ बैठकर भोजन करेंगे, जिससे सामाजिक एकता का संदेश दिया जाएगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सुरुचि संघ क्लब पहुंची पुलिस, छेड़छाड़ मामले में गिरफ्तार स्वरूप बिस्वास की मौजूदगी में तलाशी अभियान तेज

कोलकाता, 9 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल पुलिस ने मंगलवार को दक्षिण कोलकाता के सुरुचि संघ क्लब में तलाशी अभियान चलाया, जो पूर्व राज्य मंत्री...

बंगाल: दीघा जगन्नाथ मंदिर के नाम में बदलाव, अब ‘श्री जगन्नाथ देव मंदिर’ के नाम से होगी पहचान

कोलकाता, 8 जून (आईएएनएस)। पूर्वी मिदनापुर जिले के दीघा में स्थित पश्चिम बंगाल के जगन्नाथ मंदिर को अब हिंदू धर्म के पवित्र तीर्थ स्थलों...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

लालू-राबड़ी परिवार की सुरक्षा पर गरमाई बिहार की राजनीति, तेजप्रताप ने किया बड़ा दावा

पटना, 6 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव...

बाबा महाकाल का राजा स्वरूप में शृंगार, भस्म आरती के बाद दर्शन कर भावविभोर हुए भक्त

उज्जैन, 8 जून (आईएएनएस)। ज्येष्ठ अधिक मास कृष्ण पक्ष अष्टमी पर सोमवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल का राजा स्वरूप में शृंगार...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत